सावन

सावन | Swan kavita

सावन 

( Sawan )

 

–> आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते ||

1.फूल खिल रहे बगियन में, रंग बिरंगे तरह-तरह |
बादलों में बिजली चमके, रिम-झिम बरसे जगह-जगह |
कहीं मूसलाधार हो बारिश, टिम-टिम बरसे कहीं-कहीं |
कोई कहता रुक जा मालिक, कहता कोई नहीं-नहीं |

–>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते ||

2.सूरज की किरण पड़े, तितली-भंवरे हो कलियन में |
हरे भरे अब होंगे जंगल, बहेंगे झरने गलियन में |
बच्चे नाव बनाते कागज की, तैसते-हर्षाते मन में |
खुल के नाच रहा होगा, मोर कहीं किसी वन में |

–>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते ||

3.पानी भरेगा खलिहानों में, खुशियों का आगवन होगा |
लहरायेंगे खेत में फसलें, चिन्ता का गमन होगा |
भर जायेंगे ताल-तलैया, मेढ़क टर्र-टर बोलेंगे |
गर्मी की रुत छोड़ के मौसम, सर्दी की चादर ओढ़ेंगे |

–>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते ||

4.खुले गगन में रंग बिखराये, इंद्र-धनुष दिखता होगा |
धरती-अम्बर के मिलने का, जैसे कोई गजरा होगा |
धरती पर जब होंगे बादल, खाली सारा गगन होगा |
कितना सुन्दर होगा पल, धरती अम्बर का मिलन होगा |

–>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते ||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : –

सुनहरी सुबह  | Kavita

Similar Posts

  • मेरी माटी मेरा देश | Meri Maati mera Desh

    मेरी माटी मेरा देश ( Meri maati mera desh ) (1) देश हमारा जैसे गंगा सागर अति पावन इसकी माटी है देवों की भी यह मानस माता बंधुत्व भाव ही दिखलाती है गंगा जमुना और सरस्वती की संगम तट पर बहती नित धारा है सांझ सकरे सिंधु चरण पखारे कश्मीर मुकुट सा लगता प्यारा है…

  • विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

    विश्व वृद्धजन दिवस हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है सनातनी संस्कृति संस्कार, वृद्धजन सदा परम स्थान । स्नेहिल पावन सानिध्य, दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान । अनूप आनुभविक शाला, प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है । हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।। पौराणिक कथा कहानियां, अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत । शमित सारे उग्र आवेश, चितवन अनुपम शांत । भूमिका…

  • मोहब्बत उसे भी थी | Prem Kavita

    मोहब्बत उसे भी थी ( Mohabbat use bhi thi )   हां मोहब्बत उसे भी थी, वो प्यार का सागर सारा। उर तरंगे ले हिलोरे, अविरल बहती नेह धारा।   नेह सिंचित किनारे भी, पल पल में मुस्काते थे। मधुर स्नेह की बूंदे पाकर, मन ही मन इतराते थे।   कोई चेहरा उस हृदय को,…

  • ओस की बूंदे | Kavita

    ओस की बूंदे ( Os ki boonde : Kavita )   सोनू!मेरी जिंदगी हो तुम वर्षों की मेरी तलाश हो तुम बारिश की बूंदों में तुम हो कुदरत की करिश्मा हो तुम खुशी की आँसू हो तुम तिनकों में चमकती ओस की बूंदे हो तुम मनकों में दमकती हीर हो तुम फूलों की परागकण हो…

  • औरत | Aurat par kavita

    औरत ( Aurat )   कोई कह दे तेरा अस्तित्व नहीं मान ना लेना जहां थक कर हारते हैं सब वहीं शुरुआत करती है औरत जहां पूजती है दूजे को शक्ति रूपा पूजी जाती है औरत कहने को कह देते हैं अबला नव अंकुर को जन्म देती है औरत संघर्ष प्रकृति का नियम है संघर्षों…

  • कमल खिलाना ही होगा | Kamal

    कमल खिलाना ही होगा ( Kamal khilna hi hoga )    सकल जगत कल्याण हेतु तुमकों आगे आना होगा। हिन्दू हो हिन्दू के मन में, रिद्धंम जगाना ही होगा। भारत गौरव का इतिहास, पुनः दोहराना ही होगा। भय त्याग के हिन्दू बनकर, तुम्हे सामने आना होगा। दबी हुई गरिमा गौरव से, गर्त हटाना ही होगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *