राम की परम स्तुति में | Ram ki Param Stuti

राम की परम स्तुति में

( Ram ki param stuti mein )

 

सुषमा श्री निधि,राम की परम स्तुति में

हिंद रज रज हर्षल प्रवाह,
निहार राम मंदिर निर्माण ।
कल्पना भव्य साकार रूप,
जनमानस स्पर्श पथ निर्वाण ।
बाईस जनवरी अद्भुत अनुपम,
सर्वत्र आनंद राम विग्रह भक्ति में ।
सुषमा श्री निधि,राम की परम स्तुति में ।।

जय श्री राम उद्घोष स्वर,
संपूर्ण ब्रह्मांड ओज प्रभाव ।
सनातनी आभा मनमोहक,
धर्म आस्था मर्यादा छांव ।
स्नेह प्रेम अमिय धार ,
मृदुल संवाद अभिव्यक्ति में।
सुषमा श्री निधि,राम की परम स्तुति में ।।

हिंद संस्कृति अंतर्निहित,
मर्यादा पुरुषोत्तम शीर्ष स्थान ।
आदर्श चरित्र प्रेरणा पुंज,
हर पल आदर आज्ञा ध्यान ।
वंश कुल परिवार वंदना,
संबंध अंतर अपनत्व प्रयुक्ति में ।
सुषमा श्री निधि,राम की परम स्तुति में ।।

सरयु तट शोभित अयोध्या,
अप्रतिम पौराणिक महत्ता ।
अवतरण स्थल श्री रामचंद्र,
राजधानी कोसल अनूप सत्ता ।
वर्तमान रामलला प्राण प्रतिष्ठा,
रामराज्य अभिलाष जनशक्ति में।
सुषमा श्री निधि,राम की परम स्तुति में ।।

 

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

नई उमंगें सज रहीं | Nayi Umange

Similar Posts

  • आ जा कि दिल उदास है | Udas poetry

    आ जा कि दिल उदास है ( Aaja ki dil udas hai )   ☘️☘️   तुझसे बिछड़ के बहुत दूर हुऐ जा रहें हैं हम तेरे नजदीक आने का कोई रास्ता हो तो बता ☘️☘️ तेरी आंखों की बेसबब तल्खीयों से आहत हूं मेरी रुह को आगोश में लेने का ख्वाब तो सजा ☘️☘️…

  • शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल | Shiv Shiv Bol

    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल ( Shiv Shiv Bol Gyan Pat Khol )    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल। हर हर भज नर नाम अनमोल। बाबा भोलेनाथ जय महाकाल। गंगा जटा सोहे चंद्र सोहे भाल। त्रिनेत्र त्रिशूलधारी नीलकंठ त्रिपुरारी। भस्म रमाए शिवशंकर बाघाम्बर धारी। डम डम डमरू बाजे नटराज नृत्य धारे। बिल्व पत्र…

  • नई शुरुआत

    नई शुरुआत ( Nayi Shuruaat ) ***** सदैव कठिनाइयों से भरी होती है, शनै: शनै: सहज होती जाती है। फिर एक दिन- कली, फूल बन खिल जाती है, बाग बगिया को महकाती है; सुरभि फिजाओं में दूर तक बिखर जाती है। आकर्षित हो लोग खिंचे चले आते हैं, सौंदर्य/सफलता देख मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।…

  • सच के साथ चल देना | Sach ke Sath Chal Dena

    सच के साथ चल देना   सच के साथ चल देना, जमाना साथ होगा। भला करते चलिए, खुशियों में हाथ होगा। सच्चाई की डगर पे, तो मुश्किलें हजार होगी। मिल जाएगी मंजिलें, सब बाधाएं पार होगी। सत्य का यह मार्ग, चलना संभल संभल के। संघर्षों की कहानी, रचना फिर राही चल के। जीत होगी सत्य…

  • एक मां की बेबसी | Kavita

    एक मां की बेबसी ( Ek Maa Ki Bebasi ) विकल्प नहीं है कोई देखो विमला कितना रोई सुबककर दुबककर देख न ले कोई सुन न ले कोई उसकी पीड़ा अनंत है समाज बना साधु संत है जानकर समझकर भी सब शांत हैं किया कुकृत्य है शोहदों ने जिनके बाप बैठे बड़े ओहदों पे सुधि…

  • माँ के साथ | Maa ke Sath

    माँ के साथ ( Maa ke sath )    देख लो ढूंढ लो कोई दिख जाए तो दिखा देना, इक माँ जैसा कोई दूजा मिल जाए तो बता देना! नहीं चाह रखती है कभी माँ हमारे पैसों की, हो सके तो थोड़ा समय माँ के साथ बिता देना। मैं जानता हूँ भाई बहुत ही बिजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *