अबोध

Kavita | अबोध

अबोध

( Abodh )

बहुत अच्छा था बचपन अबोध,
नहीं  था  किसी  बात का बोध।
जहाॅ॑  तक  भी  नजर जाती थी,
सूझता था सिर्फ आमोद -प्रमोद।

 

निश्छल मन क्या तेरा क्या मेरा,
मन लगे सदा जोगी वाला फेरा।
हर  ग़म मुश्किल से थे अनजान
मन  में  होता  खुशियों का डेरा।

 

हर  किसी  में  देखे  अपनापन,
चाहे  बचपन  या  फिर  पचपन।
हर  किसी  में  दिखता  था प्यार,
कितना सुंदर था अबोध बचपन।

 

जैसे  बढ़े  कदम बोध की ओर,
हर कुछ का समझने लगे छोर।
चला  जीवन  इक  नई  राह पर।
बस  फिर  क्या  सोने  पे सुहागा
समझे  अपने   ही   सिर  मौर।

 

काश़   के   अनजान   ही   रहते,
नहीं होता ज्ञान  अज्ञान  ही  रहते।
भेदभाव   अपना   पराया  न होता,
सभी मन अपनेपन के गुलाम होते।

 

☘️

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

Ghazal | हमेशा ही रहे हम तो बुरे उनकी निगाहों में

Similar Posts

  • उम्मीद एक परिंदा है | एमिली डिकिन्सन

    उम्मीद एक परिंदा है उम्मीद एक परिंदा हैजिसका रूह में बसेरा हैबिन शब्दों के एक धुन गाता हैऔर जो कभी थमता नहीं, बिल्कुल भी और तूफ़ानों में भी सबसे मधुर सुनाई देती हैऔर भयंकर होना चाहिए तूफ़ानजो इस नन्हे परिंदे को हतोत्साहित कर सकेजिसने बहुतों को रखा ऊर्जावान मैंने इसे सुना सर्द जमीं परऔर अजनबी…

  • दीपावली | Diwali geet

    दीपावली ( Deepawali : Geet )   लो आया दीपों का त्यौंहार छाई रौनक भरे बाजार खुशियों में झूमे संसार सज रहे घर-घर बंदनवार   दीप जलाने की बेला में देते खूब बधाई जगमग जगमग दीप जले घर घर धनलक्ष्मी आई   गजानंद जी रिद्धि सिद्धि लाये धन लक्ष्मी धन योग सुख समृद्धि वैभव आए…

  • माँ | Kavita Maa | Mother’s Day 2022 Poem

    माँ ( Maa )   जन्मदात्री धातृ अम्बा अम्बिका शुभनाम हैं। माँ से बढ़कर जगत में न तीर्थ है न धाम हैं।। नौ महीने उदर में रख दिवस निशि संयमित रही, प्राणघातक असह्य पीड़ा प्रसव तू जननी सही। कड़कड़ाती ठंड में गीला बिस्तर मैने किया, ठिठुरती ही रही मैया सूखे में मुझको किया।। तेरी गोदी…

  • मनुष्य जीवन | Kavita Manushya Jeevan

    मनुष्य जीवन ( Manushya Jeevan ) मानव जीवन की गाथा तुमको सुनता हूँ। जीवन का एक सत्य तुमको बताता हूँ। मानवता का दृश्य भी तुमको दिखता हूँ। किस्मत का भी खेल तुमको बताता हूँ।। आया हो संसार में लेकर मानव जन्म। पूरब भव में तुमने किये थे अच्छे कर्म। इसलिए तो तुमको मिला है मानव…

  • मेरा बचपन | Poetry On Bachpan

    मेरा बचपन ( Mera bachpan)   वो रह रह कर क्यों याद आता है मुझे वो मेरा बचपन जो शायद भूल मुझे कहीं खो गया है दूर वो मेरा बचपन… वो पापा की बातें मम्मी का झिड़कना इम्तिहान के दिनों में मेरा टीवी देखने को ज़िद करना…. कितना मासूम था भोला था वो कितना न…

  • क़दम क़दम पर | Kavita Kadam Kadam Par

    क़दम क़दम पर ( Kadam Kadam Par ) क़दम क़दम पर,रात मिलेगी । सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी । जब- जब, छायेगा अंधियारा । ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी । क़दम -कदम पर , दीप जलाकर । खोई राह , पकड़नी होगी । भुला कर घातों व , प्रतिघातों को । ज़िन्दगी बसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *