हमारी बेवकूफियां

हमारी बेवकूफियां | Kavita

हमारी बेवकूफियां

( Hamari Bewakoofiyaan )

 

सचमुच कितने मूर्ख हैं हम
बन बेवकूफ हंसते हैं हम
झांसा में झट आ जाते हैं
नुकसान खुद का ही पहुंचाते हैं
सर्वनाश देख पछताते हैं
पहले आगाह करने वाले का ही
मज़ाक हम उड़ाते हैं
न जाने क्या क्या नाम उन्हें दे आते हैं
शर्मिंदा हो आंख भी न मिलाते हैं
केवल इशारों में हाथ ही हिलाते हैं
देखो आज ही के दिन हमने
कोरोना भगाने को थी ताली बजाई
बने थे हंसी के पात्र
हुई थी जगहंसाई
आज एक वर्ष बाद कोरोना ने
ज़ोरदार वापसी की है
सबकी जान सांसत में अटकी है
लाकडाउन के दिन गिन रहे हैं
टीका भी धीमी चाल से ही ले रहे हैं
जाने कब अक्ल होगी हमें
चेहरा आईना में देखी क्या तने?

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

Kavita | मीन और मीना की जिंदगी : एक जैसी

 

Similar Posts

  • कितनी मुसीबत | Kitni Musibat

    कितनी मुसीबत ( Kitni Musibat )  यारों कितनी मुसीबत होती है इक जाॅ को मेरी जाॅ कहने मे, जब हो जाती है उनसे मोहब्बत उनको मोहब्बत कहने मे, हम वादा तो अक्सर करते नही पर अवसर बन ये आ जाते है, बन जाते है ये जी के जंजाल औल टूटें तो जी घबराते है, फिर…

  • जय गणतंत्र

    जय गणतंत्र सभी देशवासियों का एक ही मूल मंत्र ।संविधान की सुरक्षा हो जय गणतंत्र ।जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! ना कोई भूखा रहे ना कोई प्यासा रहे ।स्वस्थ रहे भारत आरोग्य पाचन तंत्र ।जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! सभी को न्याय मिले सभी को समता ।भेदभाव ना रहे ऐसा हो शासन तंत्र…

  • आग | Kavita Aag

    आग ( Aag ) आग में हि आग नहीं होती पानी में भि होता है दावानल धातुयें भी बहती हैं जमीं मे धारा की तरह आसमान से भी बरसती है आग धूप बनकर आग का होना भी जरूरी है हिम्मत, हौसला, जुनून के लिए बिना ऊर्जा के शक्ति मिलती नही बिना आग के ज्योत जलती…

  • मौसम | Beautiful Ghazal In Hindi

    मौसम ( Mausam )   फिर बदलने को है हवा सर्द होने जो लगे धूप सुस्ताने लगे चलो ,आओ, इन कपड़ों, पापड़, आचार के संग फूफूंद लग रहे ये अपने रिश्ते भी कुछ देर धूप में रख दें फिर से ये ताजा दम हो कुछ निखर जायेंगे कुछ संवर जायेंगे….   लेखिका :- Suneet Sood Grover…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • रेशम धागा पहन कर

    रेशम धागा पहन कर पांच बहनो का भईया सजता धजता आज, रेशमी धागा पहन कर ,करता कितना नाज। बचपन की खुशबू भरी,बिखराए सरस धार, पावन सावन पूर्णिमा,नित रक्षा हो हर काज।।1। रिश्तों का बंधन पावन,छलकाता उर प्यार, कच्चे धागे में दिखता, खुशियॉ अपरम्पार। चावल रोली थाली रख, बहना है तैयार, भईया गेह खुशहाल हो,लगे उमर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *