Kavita Aag

आग | Kavita Aag

आग

( Aag )

आग में हि आग नहीं होती
पानी में भि होता है दावानल
धातुयें भी बहती हैं जमीं मे धारा की तरह
आसमान से भी बरसती है आग धूप बनकर

आग का होना भी जरूरी है
हिम्मत, हौसला, जुनून के लिए
बिना ऊर्जा के शक्ति मिलती नही
बिना आग के ज्योत जलती नही

भीतर बाहर दृश्य अदृश्य
चहुंओर है आग का प्रमाण
जला देती आग मानवता सारी
आग में हि बसते सबके प्राण

मालिक हैं इस आग के स्वयं आप
जलाती भी है आग बुझाती भी है आग
होती है संचालित मगर आपकी सोच से
उठाती भी है आग गिराती भी है आग

आग हि जीवन भी है मृत्यु भी
आग निर्माण भी है विद्धवंस भी
है आग आपमे किस तरह की
है निर्णय इसका आप हि के पास

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

उजाला | Kavita Ujala

Similar Posts

  • संवेदनाएं | Sanvedanaen

    संवेदनाएं ( Sanvedanaen )    जिम्मेदारियों के बोझ से जब दब जाती है जिंदगी सपने रह जाते हैं सपने ही तब न रात होती है न दिन निकलता है सुबहोशाम मे फर्क ही नहीं होता दुनियावी भीड़ के माहौल मे किसी अपने को तलाशती नजर भटकती ही रह जाती है पर ,कोई अपना नहीं मिलता…

  • कागा काव्य किरन | Kaga Kavya Kiran

    मज़दूर दिस एक मई मज़दूर दिवस मोज मस्ती से मनायें,अपना भविष्य मज़दूर दिवस शानो शोक्त से मनाये। करते ख़ून पसीने की कमाई हाढ़ तोड़ ह़लाल,तपती धूप दुपहरी में अपनी अच्छी बस्ती बनायें। सर्दी में ठिठुर अलाव पर हाथ पैर तपाते,तन बदन पर पहने फट्टे चीत्थड़े हस्ती बनायें। धूल भरी चलती आंधियां सरपट लू के थपेड़े,बरसे…

  • सोच समझकर बोल | Soch samajh kar bol | Geet

    सोच समझकर बोल ( Soch samajh kar bol )   सोच समझकर बोल रे बंदे सोच समझकर बोल तिल का ताड़ बना मत बंदे मन की आंखें खोल   मीठी वाणी लगती प्यारी मधुरता से रिश्ता नाता है मधुर बोल दुनिया दीवानी तोता पिंजरे में आता है हंगामा खड़ा मत करना प्यारे मत करना रमझोल…

  • मैं सैनिक हूँ | Sainik par kavita

    मैं सैनिक हूँ  ( Main sainik hoon )    मैं हूॅं भारतीय  सेना का वीर, आग हवा कांटे चाहें हो नीर। सर्दी गर्मी चाहे वर्षा चले घोर, रखता सदा रायफल सिर मोर।।   चाहें हो जाऍं सुबह से शाम, करता नही कभी में आराम। घुसनें न दूं दुश्मन अपनी और, हो जाऍं  रात  चाहे फिर …

  • एक रचना देश के नाम | Desh ke Naam

    एक रचना देश के नाम ( Ek rachna desh ke naam )   तिरंगा हमारी आन बान व शान है, अपने देश के प्रति हमें अभिमान है, जो कहीं देखने को भी नहीं मिलती, हमारे पास वह संस्कृति की खान है।-1 परंपरा और इतिहास देश की शान है , भारत की खातिर शहीदों ने दी…

  • जगमगाती दीपावली | Jagmagati Dipawali

    जगमगाती दीपावली ( Jagmagati dipawali )    दीप प्रज्ज्वलित हो रहें छठ रही है बदली काली , तुम्हारे मन के कोने में कही ना रहें कोई जगह खाली भर लो खुशी से हृदय तुम, सकारात्मक दिवाली मनाना तुम ।। मिट्टी के दिए जलाना तुम पवित्र चौक आंगन पुराना तुम करके सभी का सहयोग सेवा ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *