Raksha Bandhan Kavita in Hindi

रेशम धागा पहन कर

रेशम धागा पहन कर

पांच बहनो का भईया सजता धजता आज,
रेशमी धागा पहन कर ,करता कितना नाज।
बचपन की खुशबू भरी,बिखराए सरस धार,
पावन सावन पूर्णिमा,नित रक्षा हो हर काज।।1।

रिश्तों का बंधन पावन,छलकाता उर प्यार,
कच्चे धागे में दिखता, खुशियॉ अपरम्पार।
चावल रोली थाली रख, बहना है तैयार,
भईया गेह खुशहाल हो,लगे उमर हजार।।2।

कच्चे रेशम से बंधा, भरोसे का धागा,
खट्टी मीठी तकरार पर, बांधे नेह धागा।
भाई मांगे जीवनभर बहना की कुशलता,
रक्षासूत्र भाई को, बहना ने है बांधा।।3।

उपहार, मिठाई से सजता, सारा बाजार,
ब्याही बहना कर रही, भाई का इंतजार।
आकांक्षा नहीं अपेक्षा, रहे प्रिय व्यवहार,
बना रहे ऐसे प्रेम भावना का संसार।।4।

चौक बनाकर बहना ने भाई को बिठाया ,
रेशम का धागा बांध, माथे तिलक लगाया ।
ढ़ेरो मिठाइयाँ खाकर भईया मुस्काया,
भाई-बहन का आज, पावन त्यौहार आया।।5।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

आवाज मन की | Kavita Awaz Man Ki

Similar Posts

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • होली का त्यौहार

    होली का त्यौहार होली पर्व पर हमारा बस एक ध्यान हों ।हर पल हमारे प्रभुवर का नाम हों ।जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक नाम हों ।हम मूर्च्छा को तोड़े प्रभुवर का नाम हों ।खाते – पीते सोते जागते प्रभुवर का नाम हों ।जग की माया से पग – पग पर हमने…

  • खोखले शब्द | Khokhale Shabd

    खोखले शब्द ( Khokhale shabd )   शब्द कोष मे ऐसे शब्द हैं ही नहीं की जो भूख से ऐंठती अंतड़ियों के दर्द भूख से रोते बिलखते बच्चों की याचना भरी दृष्टि खाली पड़े बर्तनों की खन खनाहट को शब्दों में व्यक्त कर सकें वो शब्द ही नही बने जो ऐसी स्थिति में मां को…

  • नमन | Naman

    नमन ( Naman )   भारत की प्राचीनता ही उसकी महानता है बहुआयामी शोध मे ही उसकी परिपक्वता है चंद्रयान का चांद पर उतरना नव आरंभ है गतिशीलता इसमें पुरातन से ही प्रारंभ है.. चौदह लोकों तक भ्रमण वर्णित है शास्त्रों मे नभ से पताल तक सब अंकित है शब्दों मे यह तो नव प्रभात…

  • पहली बारिश | Kavita

    पहली बारिश   ( Pehli Baarish )   बचपन की यादों को समेट रही हूं पहली बारिश की यादे सहेज रही हूं बारिश का पानी सखी सहेली कागज की नाव छपाक सी मस्ती बेफिक्र ज़माना वक्त सुहाना हौले हौले से सपने भीग जाना पिता की मुस्कान मां को चिंता पहली बारिश का अहसास अनोखा ना…

  • ऋतुएँ हैं अनेक पर बसंत ऋतु सर्वश्रेष्ठ | Poem in Hindi on Basant Ritu

    ऋतुएँ हैं अनेक पर बसंत ऋतु सर्वश्रेष्ठ ( Rituyen hain anek par basant ritu sarvashreshth )   यह बसंत ऋतु लायी फिर से प्यारी सी सुगन्ध, ये प्रकृति निभाती सबके साथ‌‌ समान सम्बन्ध। यह जीने की वस्तुएं सभी को उपलब्ध कराती, शुद्ध हवा एवं अमृत जल हम सबको पिलाती।। इस प्रकृति की लीलाएं वसुंधरा पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *