गजगामिनी

Kavita | गजगामिनी

गजगामिनी

( Gajagamini )

 

मन पर मेरे मन रख दो तो,मन की बात बताऊं।
बिना  तेरा  मै  नाम  लिए ही, सारी बात बताऊं।
महफिल में कुछ मेरे तो कुछ,तेरे चाहने वाले है,
तेरे बिन ना कटते दिन, हर रात की बात बताऊं।

 

संगेमरमर  पर  छेनी  की,  ऐसी  धार ना देखी।
मूरत जैसे सुन्दर रूप को, पहले कभी ना देखी।
कटि धनुष सी नैन कटारी,पल पल झपक रहे है,
थम थम चाल चले गजगामिनी,ऐसी नार ना देखी।

 

लट  घुघरालें  केशु  है काले, मन.गजरा पे मोहत।
एक  कोर  से दूजे कोर तक, काजल नैनन सोहत।
काम कमान सी दौंव भौंहे के मध्य में बिदिंया चंदा,
ऐसे  जैसे  रति   यौवन  में,  कामदेव  को  खोजत।

 

आचंल सिर से सरकर मानों, उन्नत अंग दिखाए।
सांसों की गति घटती बढती, शेर हृदय बंध जाए।
हे  मृगनयनी सुनों चंचला, तुम षोड़सी सुकुमारी,
उसपर अधरों के कंम्पन से, मेघ मचल कर आए।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

Lokgeet | चैती

Similar Posts

  • हे पित्रात्मा आप परमात्मा | Hey Pitratma

    हे पित्रात्मा आप परमात्मा ( Hey pitratma aap parmatma )    जन्म- मरण और मानव बन्धनों से, छुटकारा पाकर के मोक्ष पा लिया। मोह- माया तिनको का आशियाना, छोड़कर परमधाम जो पहुँच गया।। आज फिर से याद आ गऐ मुझको, बचपन के वह खिल-खिलाते दिन। जब बैठा करता था मैं माॅं-पिताजी, आपके कंधों पर हर…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -बंटवारा

    बंटवारा ( Batwara )   नही नफरत की बातें हो,चलों हम प्यार करते है। भुला के सारे शिकवे गम, मोहब्बत आज करते है।   नही कुछ मिलने वाला है, तिजारत से यहाँ हमकों, इसी से कह रहा हूँ मैं, चलों दिल साफ करते है।   जो बो दोगे धरा पर, बाद में तुम वो ही…

  • चाभी | Kavita Chabhi

    चाभी ( Chabhi ) कौन कहता है ताले नहीं खुलते केन कहता है रास्ते नहीं मिलते चाभी खोजकर तो ज़रा देखिये तहखाने मे उतरकर तो देखिये हर चीज है मुहैया आपकी खातिर हर ताज के सिक्के बरामद होंगे कौन सी राजशाही चाहिए आपको आपके पुरे हर मुराद होंगे कम नहीं कुदरत के खजाने में आपको…

  • गणतंत्र दिवस मनाएं हम | Gantantra Diwas Poem

    गणतंत्र दिवस मनाएं हम ( Gantantra diwas manaye hum )   हर साल आता है जनवरी-माह में यह पर्व, प्यारा और न्यारा जिस पर करते सब गर्व। इस दिन अपनाया गया ये भारत संविधान, जो लोकतंत्र की पहचान एवं हमारी शान।। झण्डा फहराकर मनातें गणतंत्र दिवस हम, आयोजन करते नाच गान खुशियों से हम। २६…

  • फलों के चमत्कार | Phalon ke Chamatkar

    फलों के चमत्कार! ( Phalon ke chamatkar )   आंवला ** रस आंवला का , खाएं चूस चूस। बढ़ाए एम्युनिटी, भरे ऊर्जा ठूंस ठूंस।। अनार *** चबाकर खाएं दाना भरपूर अनार का। नाम लेवा ना रहेगा आदम बीमार का।। पपीता *** पेट का रोगी खाएं पपीता कांच ही। समूल नष्ट करेगा व्याधि, शीघ्र सांच ही।।…

  • चरित्रहीन | Charitraheen

    चरित्रहीन ( Charitraheen ) “घर आकर बताता हूँ”जब जब उसने कुछ पूछना चाहाहमेशा यही उत्तर मिलाऔर फिर कभी ना वो समय आयाना ही उसे कुछ बताया गया।उसे कभी नहीं लगा किवह भी किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है।दोनों कभी नहीं बन पायेएक दूसरे के सहभागी,बस एक दूसरे को ज़िम्मेदारी बनढोते रहे।बिना ये सोचे किएक समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *