Aaj ki nari par kavita

आज की नारी | Aaj ki Nari Poem

आज की नारी

(  Aaj ki nari par kavita )

 

मंजिलों  को  पा  रही मेहनत के दम पर नारी
संस्कार संजोकर घर में महकाती केसर क्यारी

 

शिक्षा खेल राजनीति में नारी परचम लहराती
कंधे से कंधा मिलाकर रथ गृहस्ती का चलाती

 

जोश  जज्बा  हौसलों बुलंदियों की पहचान नारी
शिक्षा समीकरण देखो रचती नए कीर्तिमान नारी

 

दुनिया की दौड़ में आगे सबसे अव्वल आती है
कौशल दिखला जग में दुनिया में नाम कमाती है

 

नीलगगन  से  बातें  करती सैर चांद सितारों की
रणचंडी योद्धा बन जाती चमक तेज तलवारों की

 

बागडोर संभाले देश की कमान हाथ में रखती है
पढ़ी-लिखी  नारी  कल्पना  चावला  बनती  है

 

आज की नारी सबला है सशक्त हौसलों वाली
देशप्रेम भरा रग रग में करती सरहद रखवाली

 

ज्ञान ज्योत जलाकर नारी उजियारा लाती घर में
प्रगति पथ पर चली आज की नारी डगर डगर पे

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • कुर्सी पर हक | Poem kursi par haq

    कुर्सी पर हक ( Kursi par haq )   दिल जिगर को तोल रहे, खुद को बाजीगर कहते। जनभावों संग खेल रहे हैं, मन में खोट पार्ले रहते।   वादों प्रलोभन में उलझा, खुद उल्लू सीधा करते। भ्रमित रहती जनता सारी, वो अपनी जेबें भरते।   कलाकार कलाबाजीयां, जादूगरी जिनको आती। नतमस्तक सारी दुनिया, उनकी…

  • ईश्वर की मर्जी | Kavita Ishwar Ki Marzi

    ईश्वर की मर्जी ( Ishwar Ki Marzi )     ईश्वर  की  मर्जी  के आगे, कहाँ  किसी  की चलती है। विधि मिटे ना भाग्य बदलता, होनी  तो होकर रहती हैं।   सीता हरण हुआ राघव का,वधू वियोग पहले से तय था, दश आनन को मारा जाना, राम के हाथों ही निश्चय था।   श्रवण मरे…

  • Ghazal | बिना तेरे

    बिना तेरे  ( Bina Tere )   बिना तेरे अब हमसे और अकेले जिया नहीं जाता । तुम्हें भूल जाने का गुनाह भी तो हमसे किया नहीं जाता । माना कि मेरे इश्क़े- इज़हार से परेशाँ रहने लगे हो तुम; पर अपनी पाक मोहब्बत को गुनाह, हमसे कहा नहीं जाता । सीने में चुभन,आँखों में…

  • मोदी जी को लाएंगे | Poem in Hindi on Modi Ji

    मोदी जी को लाएंगे ( Modi ji ko layenge )   हम तो शोर मचाएंगे झूमें नाचे और गाएंगे मोदीजी को लाएंगे हम मोदीजी को लाएंगे   अधिनायक हमारे वो जन-जन भाग्य सितारे वो सबकी आंखों के तारे मोदी हम सबके प्यारे वो   ऐसी धूम मचाएंगे जन-जन को दिखलाएंगे मोदीजी को लाएंगे हम मोदीजी…

  • भारत के | सजल

    भारत के ( Bharat ke ) तुम हो वीर सपूत महान भारत के बढाते हो तुम्हीं सम्मान भारत के ।।1। निछावर करते प्राण, मोह नहीं करते तुम विश्व-गुरु अभियान हो भारत के ।।2। मौत का कफन बांध लडते हो वीर तुम भारती-सपूत लाल महान भारत के ।।3। मातृभूमि की मिट्टी लगे सबसे अनमोल, कण-कण है…

  • नया साल | Kavita Naya Saal

    नया साल ( Naya saal )   रफ्ता रफ्ता गुजर गया वो साल पुराना था कड़वे  मीठे  अनुभवों  का बड़ा खजाना था   आने  वाला  साल  बाइसवां बेहतर आएगा स्वागत करें नववर्ष तुम्हारा खुशियां लाएगा   जब भी कोई नया नया हो जश्न मनाते हैं नई  सोच  नई उमंग ले आगे बढ़ जाते हैं  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *