Aankh par Kavita

लाल-लाल आंखें तेरी | Aankh par Kavita

लाल-लाल आंखें तेरी

( Lal-lal aankhen teri ) 

 

लाल-लाल आंखें तेरी काले काले बाल।
गोरे गोरे गाल गुलाबी मोरनी सी चाल।

खुशी की फुलझड़ी जिद पे चाहे अड़ी।
रोक-टोक घड़ी-घड़ी आफत गले पड़ी।

मौसम की बहार है रंगों की फुहार है।
दिल के जुड़े तार मेरा पहला प्यार है।

उमंग जगाती मन में सागर लहरों सी।
नजरें गड़ाए रखे तेरी आंखें पहरों सी।

पल-पल साथी तेरा प्रगति में हाथ तेरा।
कविता लिखने बैठूं लूट लेती चैन मेरा।

रंग बसंती छाया चमन सारा महकाया।
खिली फिजाओं सी सुंदर गोरी काया।

कभी अप्सरा सी हो कभी मेनका सी।
रणचंडी महाकाली कभी प्रेमपाती हो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दर्द ए दास्तां कोयल की | Koyal par Kavita

Similar Posts

  • सांता आया | Santa Aya

    सांता आया ( Santa Aya ) सांता आया सांता आया संग खिलौने लाया है पहनें टोपी रंग बिरंगी सबके मन को भाया है। हंसते गाते आता है करतब खूब दिखाता है हम बच्चों के संग खेलता हम पर प्यार लुटाता है खुद हंस कर भी हमें हंसाकर गीत खुशी का गाया है, सांता आया सांता…

  • मेरा भारत | Mera Bharat

    मेरा भारत ! ( Mera Bharat )    बिछाकर आँख सबको जोड़ता है भारत, दुनिया को साथ लेकर चलता है भारत। कितने टूट चुके हैं देखो, दुनिया के तार, सारे जहां का साज रखता है भारत। पामाल हो चुके हैं न जाने कितने देश, सब में इंकलाब भरता है भारत। झुका देता है नील गगन…

  • Ghazal | दर्द की व्यथा

    दर्द की व्यथा   दर्द इस कदर,  बेहाल था, थी उम्मीद सहारा दोस्त हैं, कुछ मायूस कर चले, कुछ को थी खबर , उंगलियां फोन तक न चले, कुछ तो थे साथ मरहम ले चले कभी जिनका  थे सहारा, आज वही बेसहारा कर चले, दर्द इस कदर  बेहाल था कुछ अपने परिजन घरों में चला,…

  • है खूब हंसी चेहरा तेरा | Ghazal hai khoob hansi chehra tera

    है खूब हंसी चेहरा तेरा  ( Hai khoob hansi chehra tera )     है खूब हंसी चेहरा तेरा ! पहरा दिल में छाया तेरा   होना तू न जुदा मुझसे ही साथ सदा हो मेरा तेरा   आ मिलने को ही तू मुझसे देखूँ हर पल रस्ता तेरा   नींद अगर आ जाये मुझको…

  • मृत्यु | Kavita Mirtyu

    मृत्यु ( Mrtyu ) चाँदनी तारों भरी रात में किसी देवदूत ने छू लिया ज्यूं कोई सितारा आसमां से गोते लगाकर किसी ने ज्यूं उसे हरी धरती की गोद में उतारा कोई विशाल पक्षी ज्यूं ड़़रा रहा हो हवा के रुख को कुछ बादल के टुकड़े ज्यूं छिपा दें सूरज कुछ पल को नजरअंदाज कर…

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *