Aap hi Bada Gaye

आप ही बदल गए | Aap hi Bada Gaye

आप ही बदल गए

( Aap hi Bada Gaye )

हम अपने जंजालो में और फंसते चले गए,
उन्हे लगा यारों, हम बदल गए ।

करके नजदीकी, ये दूर तलक भरम गए,
कुण्ठा के मस्तक पर ,दाग नया दे गए।

खुशी की अपील नहीं मुस्कुराहट मॉगे,
आपाधापी की जिन्दगी से अनगिन आप गए।

ऐसा नहीं कि हम उन्हे याद नहीं,
सारा दिन रात संशय में चले गए ।

किधर का मोड किधर मुड़कर चला गया,
नए का सोच पुराने से छूटते गए।

इच्छा आज भी बलवती है मिलन की।
बस दर्द हरा हो गुलाबी गुलाब हो गए।

जितना सफर किया बस ये समझा,
हर शख्स को समझते समझते हमी नायाब हो गए ।

मेरे रंग की रंगीनियत दुनिया में ऐसी फैली,
हम एक अमावस के महताब हो गए ।

दूसरो को अब क्या ही उलाहना देना,
अपने आप झांको आप ही बदल गग़,ए।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

प्यारे बच्चे | Kavita Pyare Bache

Similar Posts

  • साड़ी परिधान | Saree Paridhan

    साड़ी परिधान ( Saree Paridhan )   नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में हिंद संस्कृति नारी जगत, देवी तुल्य परम छवि । सुसंस्कार मर्यादा वाहिनी, परंपरा वंदन श्रृंगार नवि । सदियों सह दिव्य शोभना, परिवार समाज राष्ट्र पहचान में । नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।। यजुर्वेद ऋग्वेद संहिता उल्लेख , साड़ी अंतर मांगलिक महत्ता ।…

  • सच कमजोर हो रहा है | Sach kamjor ho raha hai

    सच कमजोर हो रहा है ( Sach kamjor ho raha hai )   सच में , सच कमजोर हो रहा है । झूठ का ही चारो तरफ शोर हो रहा है।।   कदम कदम पर लोग खूब झूठ बोले झूठ और लूट में ईमान सबका डोले। सच का किसे ज्ञान है, झूठ का ही ध्यान…

  • अखंड भारत | Akhand Bharat

    अखंड भारत  ( Akhand Bharat )   अखंड भारत , अद्भुत अनुपम नजारा अनूप वंदन सनातन धर्म, कर्म धर्म मोहक पावन । मानवता सदा श्री वंदित, सर्वत्र समृद्धि बिछावन । स्नेह प्रेम अपनत्व अथाह, सदाचारित परिवेश सारा । अखंड भारत,अद्भुत अनुपम नजारा ।। नदी पर्वत मैदान पुनीत, समरसता मृदुल स्वर । सत्य नित्य मनुज संगी,…

  • अपनी छवि निहार | Poem apni chabi nihar

    अपनी छवि निहार ( Apni chabi nihar )   अपनी छवि निहार , सुध भूद खोई बैठी नयन राह देखे मेरे , सखियों से दूरी होई।। दिनभर चली पवन , पर कम न हुई तपन , पानी से भीगा तन, फिर भी प्यासा ये मन ।। अटखेलियां करती में, तुम बिन नीरस होई, फिर से…

  • मन का आंगन | Man ka Aagan Kavita

    मन का आंगन ( Man ka aagan )   बात  अकेले  पन की हैं । उसमें उलझे पन की है ।। उलझन  में  सीधा रस्ता । खोज रहे जीवन की है ।। कांटे  भरे  चमन  में  एक । तितली के उलझन की है ।। नहीं एक भी फूल खिला । सूने उस मधुबन की है…

  • क्षणिक दुःख सुख | Kavita

    क्षणिक दुःख सुख ( Kshanik duhkh sukh )   दुःख कहें या सुख जिन्दगी का एक सिलसिला है, कहीं टपकता बूंद है,तो कहीं कहीं सुखा गिला है।   अगर दुख न होता तो सुख को कहां से लाते हम, सब सुखी ही रहते तो भला देवालय क्यों जाते हम।   कुछ उधार नहीं मिलता यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *