Saree Paridhan

साड़ी परिधान | Saree Paridhan

साड़ी परिधान

( Saree Paridhan )

 

नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में

हिंद संस्कृति नारी जगत,
देवी तुल्य परम छवि ।
सुसंस्कार मर्यादा वाहिनी,
परंपरा वंदन श्रृंगार नवि ।
सदियों सह दिव्य शोभना,
परिवार समाज राष्ट्र पहचान में ।
नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।।

यजुर्वेद ऋग्वेद संहिता उल्लेख ,
साड़ी अंतर मांगलिक महत्ता ।
यज्ञ हवन व्रत उपासना काज,
सशक्त धर्म आस्था सत्ता ।
वासस अधिवासस वैदिक उपमा,
स्नेहिल सेतु वरिष्ठ मान सम्मान में ।
नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।।

आकार प्रकार शैली सौंदर्य,
भोगौलिक परंपरा अहम बिंदु ।
रूचि अभिरुचि प्रधान घटक,
पारिवारिक मूल्य निर्वहन सिंधु ।
आत्मविश्वासी सहज आराम दायक,
अभिवृद्धि गरिमा शील शान में ।
नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।।

कांजीवरम बनारसी मधुबनी,
पटोला नौवारी मूंगा रशम चंदेरी ।
गठोड़ा तसर बालूछरी कांथा ,
रशमी हकोबा बंधेज महेश्वरी ।
लोक रंग विविधा संज्ञा संबोधन,
परिवेश प्रफुल्लित मनोरम मुस्कान में ।
नारीत्व निरुपम विभा, साड़ी परिधान में ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

आत्मबोध पराकाष्ठा | Atmabodh Parakashtha

Similar Posts

  • समस्या नहीं, समाधान बनें

    समस्या नहीं, समाधान बनें   जब जनमानस उद्वेलित हो, अथाह नैराश्य भावों से । हिम्मत नतमस्तक होने लगे, अनंत संघर्षी घावों से । तब सकारात्मक सोच से, प्रेरणा पुंज अनूप गान बनें । समस्या नहीं, समाधान बनें ।। जब जीवन पथ पर, संकट बादल मंडराने लगे । लक्ष्य बिंदु भटकाव पर, आत्म विश्वास डगमगाने लगे…

  • हे आर्य पुत्र | Kavita He Arya Putra

    हे आर्य पुत्र ( He Arya Putra ) हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला दर्श पथ कंटक बाधा , किंचित नहीं घबराना । थोड़ा चिंतन मनन कर, मूल कारण पत्ता लगाना । फिर लगा दुगुनी ताकत, दिखा मनुज जलजला । हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला ।। बुलंद हौसलों संग होती, हर मंजिल…

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • कलयुगी दोहे | Rastogi ke dohe

    कलयुगी दोहे ( Kalyugi dohe )    झूठ बराबर तप नही,सांच बराबर पाप। जाके हृदय झूठ है,ताके हृदय है आप।।   रिश्वत लेना धर्म है,सच बोलना है पाप। दोनो को अपनाइए,मिट जाएंगे संताप।।   माखन ऐसा लगाईये, बॉस खुश हो जाए। बिना काम के ही,प्रमोशन जल्दी हो जाए।।   गंगा नहाए से पाप धुले,मै सागर…

  • फूल | Phool kavita

     फूल ( Phool kavita )   –> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार || 1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है | फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है | लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं | कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं | –>…

  • होली त्यौहार | Holi par Kavita in Hindi

    होली ( Holi )   होली में केवल रंग है अब प्रेम न उमंग है   !! नशा है न मस्ती रंगो से खाली बस्ती बस पसरा है सन्नाटा कहीं न हुड़दंग है …….   होली में केवल…….     बजता नहीं अब गाना मौसम नहीं फगुआना बुढ़वा में नहीं हलचल    बच्चों में न तरंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *