Ajmer par kavita

अजमेर | Ajmer par kavita

अजमेर

( Ajmer )

 

में हूँ एक जिला-अजमेर,
राजस्थान का नम्बर एक।
अजयराज ने मुझको बसाया,
चौहान का फैला दूर तक साया।।

जो था एक महान शासक,
बुद्धिमान और वो ताकतवर।
हाथी-घोड़े, धन-सम्पदा अपार,
जिसका डंका बजता दरबार।।

चारों तरफ अरावली पहाड़,
झीलें और मनमोहक ये पार्क।
क्या बताएं हम यहाँ का वर्तान्त,
छटा बिखरे प्रकृति दिन-रात।।

अढ़ाई दिन का झोपड़ा यहां,
जैन मन्दिर, सोनी की नसियां।
तारागढ़ एवम् पृथ्वीराज स्मारक,
साई बाबा मंदिर, सांभर की झील।।

ख्वाजा शरीफ़ की दरगाह यहां,
विश्व एक मात्र ब्रह्मा मन्दिर यहां।
देश और विदेश से आतें यहां लोग,
सैर-सपाटा करके जातें है लोग।।

मंदिर मस्जिद चर्च यहां अपार,
गुरूद्वारा भी है यहां पर भरमार।
स्कूल कॉलेज और युनिवर्सिटी ढ़ेर,
छूटा नही यहां ऑफिस कोई और।।

शिक्षा का बोर्ड ऑफिस है यहां,
मेयो कॉलेज व सग्रांहलय भी यहां।
एयरपोर्ट नजदीक यहां किशनगढ़,
मार्बल नगरी कहलाता किशनगढ़।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • शिक्षा उपवन | Shiksha Upvan

    शिक्षा उपवन ( Shiksha upvan )    सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्म सात कर नूतन, पुरात्तन भाव चहकता रहे सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।। शिक्षण अधिगम ज्योत, दिव्यता अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

  • मुकेश बिस्सा की कविताएं | Mukesh Bissa Hindi Poetry

    दास्तान किसी मोड़ पर ठहरी हुई,वक्त की एक पुरानी पहचान,धूल जमी सी यादों में छुपी,दिल की वो अधूरी दास्तान। कभी हँसी की छांव में पली,कभी आँसुओं में भीगी रात,कभी खामोश लम्हों ने लिखा,कभी बोल उठे जज़्बात। राहों ने जो मोड़ लिए,कदम भी साथ बहकते गए,कुछ चेहरे धुंधले हो गए,कुछ दिल में ही बसते गए। हर…

  • वजन घटाना जरूरी है | Motapa par kavita

    वजन घटाना जरूरी है ( Vajan ghatane jaruri hai ) ***** डोले शोले नहीं , वजन घटाने पर दें जोर, मधुमेह हृदयरोग व स्ट्रोक का यही है तोड़। ओबेसिटी कांग्रेस में ऐसा जताया गया है, मोटापे को हृदय के लिए खतरा बताया गया है। वजन में कमी लाकर- टाईप-2 मधुमेह की संभावना 42% तक घटा…

  • रंग | Daisy Chain Poem in Hindi

    रंग ( Rang )    विधा: डेजी चैन   रंग रंगीला फागुन आया आया मधुमास महकता महकता रहा चमन सारा सारा समां झूमा खुशियां पा पा लेना मुस्कानों के मोती मोती से शब्द अनमोल अनमोल है बड़ों का प्यार प्यार भरे दो बोल मीठे मीठे मीठे रसीले गाल गोरी तेरे तेरे संग खेलूं सजनी होली…

  • चाँद का दीदार | Karva chauth ki kavita

    चाँद का दीदार! ( Chaand ka deedar )   बाँहों में बीते उनके सारी उमर ये खंजन की जैसी नहीं हटती नजर ये। जिधर देखती हूँ बहार ही बहार है पति मेरे जीवन का देखो आधार है।   सोलह श्रृंगार करती नित्य उनके लिए मैं आज करवा की व्रत हूँ ये उनके लिए मैं। वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *