अमराई बौराई

अमराई बौराई

अमराई बौराई

 

पीपल के पात झरे
पलाश गये फूल।
अब भी न आये वे
क्या गये हैं भूल।

गेंदे की कली कली
आतप से झुलसी,
पानी नित मांग रही
आंगन की तुलसी,

अमराई बौराई
फली लगी बबूल।
पीपल के पात झरे
पलाश रहे फूल।

काटे नहीं रात कटे
गिन गिन कर तारे,
कोयलिया कूक रही
घर के पिछवारे,

हहर हहर पवन चले
उड़ रही है धूल।
पीपल के पात झरै
पलाश रहे फूल।

आने की बात कही
लौट के न आये,
कांटे सी सूख रही
कौन पिये खाये,

हृदय अधीर हो रहा,
चुभ रहा है शूल।
पीपल के पात झरे,
पलाश रहे फूल।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

बसो इस हिये | Baso is Hiye

Similar Posts

  • जिंदगी में इस क़दर बेबसी है | Bebasi Shayari

    जिंदगी में इस क़दर बेबसी है ( Zindagi mein is qadar bebasi hai )    यूं तो मेरे पास हर इक ख़ुशी है जिंदगी में फ़िर भी कोई कमी है साथ देना दोस्तों का हमेशा रोज़ अम्मी बात ये कह रही है बात किससे अब कहे दिल की अपने ये जहां मेरे लिये अजनबी है…

  • चाहता हूँ | Ghazal chahta hoon

    चाहता हूँ ( Chahta hoon )     प्यार का अपने पिला दे ए सनम पानी मुझे तू बना ले ज़िंदगी भर के लिये जानी मुझे   प्यार की करके फुवारे हर किसी पर हाँ मगर नफरतें हर शख्स के दिल से करनी  फ़ानी मुझे   इसलिये ही बढ़ गयी रिश्ते वफ़ा में दूरियां दे…

  • प्रेमपाश अनुबंधन | Kavita Prempash Anubandhan

    प्रेमपाश अनुबंधन ( Prempash anubandhan )    शरद गर्म वर्षा का आना, हेंमत शिशिर बसंत सुहाना। अलग रंग में रंगी प्रकृति, कैसा सुंदर जग का बंधन।। मानो प्रेमपाश अनुबंधन।। ऋतु बसंत को मदन कहां है, जन-जन में उल्लास बहा है। बाग बगीचे सब हरषाए, नव पल्लव में मोद भरा है। मन मधुकर सम है स्पंदन।…

  • आज जी भर के गाने दो | Gane do

    आज जी भर के गाने दो ( Aaj ji bhar ke gane do )   है कल का क्या विश्वास समय का साथ निभाने दो। आज जी भर के गाने दो। क्षण क्षण बदल रहा है किस क्षण, क्या होगा क्या जाने, पल पल में परिवर्तन होता, प्रकृति बदलती बाने, अंतर का आवेग निकल कर…

  • नया साल | Kavita Naya Saal

    नया साल ( Naya saal )   रफ्ता रफ्ता गुजर गया वो साल पुराना था कड़वे  मीठे  अनुभवों  का बड़ा खजाना था   आने  वाला  साल  बाइसवां बेहतर आएगा स्वागत करें नववर्ष तुम्हारा खुशियां लाएगा   जब भी कोई नया नया हो जश्न मनाते हैं नई  सोच  नई उमंग ले आगे बढ़ जाते हैं  …

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *