Armaan ne Machalna

अरमां ने मचलना छोड़ दिया | Armaan ne Machalna

अरमां ने मचलना छोड़ दिया

( Armaan ne machalna chod diya ) 

 

यूं अपनों ने मुंह मोड़ लिया, रिश्तो नातों को तोड़ दिया।
अरमां ने मचलना छोड़ दिया, रिश्तों ने रुख मोड़ लिया।
अरमां ने मचलना छोड़ दिया

चमन में कलियां सुस्त हुई, मुरझाए फूल पड़े सारे।
दिल के तारों की धड़कने, सुर भूल गए साज सारे।
वीणा की झंकारों ने, सुर तान सुनाना छोड़ दिया।
संगीत हुआ व्याकुल, लफ्जों ने गाना छोड़ दिया।
अरमां ने मचलना छोड़ दिया

प्रेम प्यार की वो बातें, कागज पर दिखाई देती है।
सागर मिलन सरिता दौड़े, गानों में सुनाई देती है।
कर्णप्रिय स्वर कंठो से, कानो ने सुनना छोड़ दिया।
ईर्ष्या द्वेष की आंधी में, तूफानों ने रूख मोड़ लिया।
अरमां ने मचलना छोड़ दिया

काली जुल्फे घटाओ सी, जब मेघ उमड़े आते थे।
बहती सद्भावों की धारा, रस प्रेम सुधा बरसाते थे।
रिश्तो में कड़वाहट घुली, साथ चलना छोड़ दिया।
तूफानों से टक्कर लेते, हर हाल ढलना छोड़ दिया।
अरमां ने मचलना छोड़ दिया

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पानी से पानी की दास्तां | Pani ki dastaan

Similar Posts

  • राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है | Ram se Ayodhya

    राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है ( Ram se ayodhya, ayodhya ke Ram hai )    काल के कपाल पे, लिखा ये दिव्य नाम है। राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है। हृदय से जो मिटा नही, यही वो पावन धाम है। जन्म से समाधि तक, हुंकार यही काम है। राम से अयोध्या, अयोध्या…

  • बरस रहा है | Geet Baras Raha hai

    बरस रहा है ( Baras raha hai )   बरस रहा है जड़-चेतन से,सुधियों का अनुराग । मिलन-ज्योति भी लगा रही है, राजभवन में आग।। 🥇 पाती एक न आयी उसकी, नहीं कभी संदेश । चला गया वह मनभावन क्या, जाने किस परदेश । डसा जा रहा साधक मन को, विरह क्षणों का नाग ।।…

  • मन का मैल | Geet Man ka Mail

    मन का मैल ( Man ka Mail )    मन का मैल नहीं धोया तो 1.मन का मैल नहीं धोया तो, क्या होता है नहाने से दिल मे नहीं दया घ्रणा है,तो क्या होता है दिखावे से | घर मे भूँखी माँ बैठी है,पिता की उमर ना कमाने की | बेटा बाहर भंडारे लगवाये,कुछ होड…

  • अखिल विश्व में

    अखिल विश्व में अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।। छोटे और बड़े का कोई ,कभी न दम्भ भरे ।एक दूसरे के भावों का ,आदर हुआ करे ।मानवता का दीप क्षितिज पर ,जगमग सदा जले ।।अखिल विश्व में —– कोयल कुहके महके अमुआ ,बजे नित मल्हार ।शब्दों…

  • मैं अकेला थोड़ी हूँ | Main Akela

    मैं अकेला थोड़ी हूँ  ( Main akela thodi hoon )   अन्धड़ों से भिड़ सके जो और भी सागर में हैं। मैं अकेला थोड़ी हूँ।। कुंद इन्दु रजत प्रभामय कामिनी सुरपुर हला सी। कोमलांगी पुष्पबाला हृदय रमणी चंचला सी। मैं भ्रमर हूँ इस कली का सोचकर सपने सजाये। कुछ दिनों पश्चात भ्रम टूटा तभी जब…

  • अवध नगरिया | Awadh Nagariya

    अवध नगरिया ( Awadh Nagariya )   छोड़ा माया कै बजरिया, राम बसलें नजरिया, चला दर्शन करी अवध नगरिया ना। (2) आवा जमा करी पुण्य कै गँठरिया ना। बाजत उहाँ पे बधाई, दुनिया देखे उन्हें आईल, आईल नभ से उतर के अँजोरिया ना। चला दर्शन करी अवध नगरिया ना। आवा जमा करी पुण्य कै गँठरिया…

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *