Happy Birthday par Kavita

हैप्पी बर्थडे | Happy Birthday par Kavita

हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट

( Happy birthday celebrate ) 

 

घर-परिवार और रिश्तेदारों ने किया हमें विश,
लो जी आ गया फिर हमारा भी जन्म-दिवस।
बनवाकर लाये इस रोज़ बड़ा सारा एक कैक,
उजियारा था चारो तरफ़ बरसे धनाधन किश।।

जीवन का एक वर्ष हमारा हुआ इसदिन कम,
मोमबत्ती बुझाकर काटे है कैक झूमकर हम।
जगमग करते बल्ब जलाए एवं लगाएं गुब्बार,
देर रात तक नाचे उस दिन घर वाले संग हम।।

क़िस्मतों से मिलते है ऐसे बेहतर-बेहतर लोग,
शुभकामनाएं बधाइयां देकर सुनाएं वो जोक।
हंसी-मजाक में मल दिया मुंह पर हमारे कैक,
और मित्रों ने पिला दिया बीयर विस्की कोक।।

नही मनाया ४६ वर्षो में हमने ऐसा जन्म-दिन,
अर्द्धरात्रि तक नाच रहे सभी गानो की ये धून।
हैप्पी बर्थडे बोल बोलकर कर रहे थे सेलिब्रेट,
संस्कृति को भूल गये सब मित्र हो गये थे टून।।

जन्म-दिवस मनाने का यह कैसा आज चलन,
मुबारक बाद तो ठीक है नशें से हटाएं क़दम।
ख़ुशी से बीते सबका दिन और सुहानी ये रात,
सबसे अच्छा दूध-जलेबी खाएं कच्चा ब़दाम।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • प्रकृति की सीख | Poem prakriti ki seekh

    प्रकृति की सीख ( Prakriti ki seekh )   बदलना प्रकृति की फितरत फिर क्यों इंसान हिस्सेदार हैं। प्रकृति के बदलने में कहीं ना कहीं इंसान भी बराबर जिम्मेदार हैं।   जैसे तप और छाया देना प्रकृति का काम हैं। वैसे ही कभी खुशी कभी गम, जिंदगी का नाम हैं।   कभी कबार पूछता, आसमां…

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • सावन कवित्त | Sawan Kavitt

    सावन कवित्त ( Sawan Kavitt )    सावन मास लगे अति खास, हुलास हिया जब बरसत पानी l जेठ जरी सगरी वसुधा , सुधा जल पाईके आजु जुड़ानी l   बांस पलाश सबै नव पल्लव , पाई धरा फिर से विहसानी l बदरा गरजे बिजुरी चमके, हियरा हरषे रितु आई सुहानी l   ताल तड़ाग…

  • भाई दूज पर्व | Bhai Dooj Parv

    भाई दूज पर्व ( Bhai dooj parv )    यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार कार्तिक मास शुक्ल द्वितीया, तिथि अद्भुत अनूप विशेष । सृष्टि रज रज विमल प्रवाह, भाई दूज खुशियां अधिशेष । परस्पर मंगलता कामना अथाह, शीर्ष वंदित परंपरा संस्कार । यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार ।। भाई…

  • Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -चमौली हादसा

    चमौली हादसा ( Chamoli Haadsha ) ********** टूटा ग्लेशियर फिसला हिमयुक्त पर्वत शिखर बाढ़ नदियों में आई, कीचड़युक्त मलबे में फंस कईयों ने जान है गंवाई। टनल में कार्यरत कई मजदूर अब भी हैं लापता, जाने कहां से आई ऐसी ये आपदा? शासन, प्रशासन ने दु:ख है जताया, आपदा प्रबंधन दल ने पूरी मुस्तैदी से…

  • नसीब | Hindi Kavita Naseeb

    नसीब ( Naseeb : Hindi Kavita )   नसीब निखर जाता है, तकदीर भी मुस्काती है। सारे ग्रह साथ देते, खुशियों की घड़ी आती है।   सेवा  स्नेह  संस्कार भर, विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य का खिलता है।   किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग  दिलों  में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *