Kavita nari

नारी है अभिमान | Nari par dohe

नारी है अभिमान

( Naari hai abhimaan )

 

नारायण की शक्ति का, नारी है अभिमान !
नारी है साक्षात इस, प्रकृति का अभियान !!

 

नारी का तप ही करे , पंच तत्व आव्हान
कर प्राणों की सर्जना, जीवन का संधान !!

 

प्रकृति का साकार है , नारी ही उपमान
उसमें होते समादृत, जीवन के सोपान !!

 

अर्चन, पूजन, वन्दना, और पूर्ण सम्मान
करके यह जग पा रहा,हर इच्छित वरदान !!

 

इच्छा अभिमत प्रेरणा, या सहयोगी काम
नारी ने जग को दिया,है सब कुछ निष्काम !!

 

जप तप हर अभ्यर्थना,ईश यजन अभिराम
आशा आकांक्षा सहित, वरदानों का नाम !!

 

तृण से गुरुतर वृक्ष तक इसजग का हरधाम
जन्म और जीवन लिखे, नारी का ही नाम !!

 

जगती के जो भी चले, यात्रा के आयाम
नारी ने संवृत किये, सभी शीत और घाम !!

 

सृष्टि बिंदु से आदि कर, संवर्धित हर याम
प्रकट प्रबलअनुराग से,विरत विकट उपराम !!

 

नर कोजब जो भी मिला,अनुकूलित या वाम
इति अति संहृति परिणती, सब नारी के नाम !!

 

स्वप्न, कामना, वासना, या पूजा का नाम
नारी में ही समादृत , रहे सदा अविराम !!

 

सीता, तारा, द्रौपदी , अनसुइया से नाम
राधा, रुक्मिणि, अहिल्या,से चरित्रअभिराम !!

 

कौशल्या या अंजना , या कुंती सम नाम
गांधारी मंदोदरी , सी माता दुख धाम !!

 

नारी प्रकृति शक्ति है, आदि शक्ति सन्नाम
प्रगति निरतिउपरति विरति,रति संवृत्तिललाम !!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

वसन्त – दोहायन | Basant poem

Similar Posts

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

  • आप जीवित या मृत | Aap Jivit ya Mrit

    आप जीवित या मृत ( Aap Jivit ya Mrit )   एक कविता, और हम दोनों मैं और मेरी मोहब्बत खामोशी में उदास है कहते हैं मैं आज के बाद आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मैं अपनी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मेरा जीवन आपके चरणों में बर्बाद हो गया है मैं आपका चिंतन करता हूं…..

  • भूख और भगवान | Kavita Bhookh aur Bhagwan

    भूख और भगवान ( Bhookh aur Bhagwan )   भूख और भगवान में, कौन बड़ा? कौन छोटा ? छिड़ी जंग है। भूख है कि, मिटने में नहीं आती , बार-बार पेट, भरना पड़ता है । एक बार भूख लगने पर, खाने के बाद भी, फिर बार बार, खाना पड़ता है। भगवान की कथा, सुनाने वाले…

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • शंकर दयाल सिंह | Shankar Dayal Singh par kavita

    शंकर दयाल सिंह ( Shankar Dayal Singh )   भगवती कृपा प्रसाद पाया शंकर दयाल नाम भवानीपुरा में जन्मे शंकर कीर्तिमान सरनाम साहित्य कमल पंखुड़ी सा सौरभ लुटाता रहा सांसद रहकर सत्ता में परचम लहराता रहा राष्ट्रप्रेम भरा दीवाना देश प्रेम को जीता था जीवन की धूप छांव प्रेम सुधा रस पीता था संस्कृति सनातन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *