Awara Dhoop

आवारा धूप | Awara Dhoop

आवारा धूप

( Awara dhoop )

 

धूप तो धूप ही होती है
इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में
धूप का इंतजार रहता है सबको
कहीं से थोड़ी सी धूप मिले,
सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर,
धूप को सुला लेता है,
आगोश में अपनी ,
धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो में
नींद के पंखों पर सवार,
प्रणय मिलन के बाद,शिथिल सूरज
अपने सीने में सिर छिपाये धूप को,
धीरे से करता है आजाद,
तो नशीली हो उठती है गुनगुनी धूप,
जिद्दी हो जाती है धूप,
आवारा सी घूमती है धूप,
जहां मन करता है,
वहाँ पसरने लगती है धूप,
जो लोगों के इंतजार को,
खत्म करती है धूप,
आंगन में, बालकनी ,पेड़ फूलों,
गाय, भैंस, कुत्तों पर भी,
बिखरने लगती है धूप,
मतवाली धूप में खेलने लगते है,
बच्चे खरगोश के भी,
पूजा घर में भी खेलती है धूप,
आरती के स्वरों में मिल जाती है धूप,
झोपड़ियों के छोटे-छोटे सुराखों से भी,
छन छन कर आती है सुनहरी धूप,
सुबह-सुबह नहा कर आती,
मां के गीले बालों पर भी फैलने लगती है धूप,
ये धूप चिलचिलाती भी बन जाती है,
नाम मनुष्य ने ही रखे हैं, धूप के,
धूप स्वतंत्र हैं, मालिक है अपनी मर्जी की,
धूप कैद नहीं तुम्हारी मुट्ठी में,
कोई कैद नहीं कर सकता धूप को,
आवारा सी भोली है धूप,
जीवनदायिनी है धूप,
धूप है तो जीवन है |

Indu

इन्दु सिन्हा”इन्दु”
रतलाम (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें:-

हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

Similar Posts

  • जय श्रीराम | Jai Shri Ram par Kavita

    जय श्रीराम ( Jai Shri Ram )  ( 1 )    सदियों से श्रापित भूमि का, आज हुआ उद्धार। मन्दिर का निर्माण हुआ जहाँ,राम ने लिया अवतार। धन धन भाग्य हमारे नयना, तृप्त हो गये आज, अवधपुरी मे सज रहा फिर से,भव्य राम दरबार। पुलकित है हर हिन्दू का मन, छलकत नयन हमार। बाँधन चाहत…

  • जीयो जीने दो | Jiyo Jeene Do

    जीयो जीने दो ( Jiyo Jeene Do )   बैठ बलाओं से यूँ मत थक हार कर ज़ीस्त नदी है इसको तिरकर पार कर ख़ुद भी जीयो जीने दो औरों को भी क्या होगा उपलब्ध किसी को मार कर क्या खोया क्या पाया पूरे रोज़ में रोज़ ज़रा सा सोते वक़्त विचार कर सोई हैं…

  • सच्चाई की ताकत | Sachai ki taqat poem

    सच्चाई की ताकत ( Sachai ki taqat )  किन्तु परन्तु में न अमूल्य समय गंवाए, जो बात सही हो, खरी खरी कह जाएं। होती अद्भुत है सच्चाई की ताकत, छिपाए नहीं छिपती,है करती लज्जित होकर प्रकट। लज्जा अपमान जनक पीड़ादायक भी होती है, आजीवन पीछा नहीं छोड़ती है। लोग भूल भी जाएं- पर अपने हृदय…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • शैतान चूहे | Bal Sahitya

    शैतान चूहे ( Shaitan choohe  )   चूहें होते हैं बड़े ही शैतान चीं-चीं चूँ-चूँ कर शोर मचाते इधर-उधर उछल-कूद कर हरदम करते सबको परेशान । छोटे-छोटे हाथ पैरों वाले नुकीले धारदार दाँतों वाले बहुत कम बालों वाली इनकी मूँछ सपोले जैसी छरहरी होती पूँछ । वैसे तो गहरे बिलों में होता इनका घर पर…

  • कल और आज | Kal aur Aaj

    कल और आज ( Kal aur aaj )    पहले जब सात्विक खाते थे, तब हम तंदुरुस्त कहलाते थे। आज केएफसी में जाते हैं, तामसी आहार मंगवाते हैं। पहले घर पर खाना बनता था, शुद्ध और सतोगुणी होता था। आज बाहर से खाना आता हैं, साथ में ढेरों बीमारी लाता हैं। पहले घर पर गेहूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *