हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

हत्यारी ठण्ड

( Hatyari thand )

 

दिसम्बर की वो सबसे अधिक,
सर्द ओर कोहरे भरी रात थी
हर चेहरे के मध्य ,
सन्नाटा था स्टेशन पर,
कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य,
उस काली मोटी भिखारन ने,
खाली चाय के खोखे में,
चिथड़े को बिछाया,
गठरी बने बच्चे को लिटाया,
कुछ ही घण्टो में,
शीतलहर की आरियो ने,
बच्चे को चीर दिया,
औरत का तेज रुदन,
जागे सोए लोगो की सोयी नज़रे,
सतही तौर पर देख रही थी,
कोई कोई सिक्के उछाल देता था,
रोती अकेली औरत,
मुर्दा शिशु को छाती से लगाये,
हत्यारे का कोई सुबूत नही था,
देखा था मैंने,
बच्चे की हत्या ठंड ने की थी,
भूख ने तड़पाया था उसे !

Indu Sinha

इन्दु सिन्हा”इन्दु”
रतलाम (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें:-

सावित्री बाई फुले जयंती | Savitri Bai Phule Jayanti

Similar Posts

  • पत्नी और प्रेमिका | Patni aur premika par kavita

    पत्नी और प्रेमिका ( Patni aur premika )   पत्नी और प्रेमिका दोनों भिन्न प्राणी है एक को समाज,घर और कानून मान्यता देता है दूसरे को सिर्फ़ प्रेमी मान्यता देता है   पत्नी का बीच राह पर हाथ पकड़ कर चल सकते हो लेकिन प्रेमिका के साथ नहीं किसी के पूछने पर बेझिझक यह तो…

  • मधुशाला | Madhushala

    मधुशाला ! ( Madhushala )   छूत – अछूत में भेद करो नहीं, जाकर देखो कहीं मधुशाला। मन मैल करोगे मिलेगी न मुक्ति, संभालो जो ब्रह्मा दिए तुम्हें प्याला। झुक जाता है सूरज चंदा के आगे, पीता है निशदिन भर -भर प्याला। तेरे होंगे जब कर्म मधु-रितु जैसे, तब छलकेगी अधरों से अंतर हाला। जाति-कुजाति…

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

  • दिकुप्रेम की राह

    दिकुप्रेम की राह जीवन मेरा बस तुझसे जुड़ा एक अफसाना है,हर लम्हा तेरा इंतज़ार, प्रेम बस तेरा दीवाना है।कभी हँसी में तू आई, कभी अश्कों में बसी,अब हर साँस में बस तेरी यादों का तराना है। राहों में तेरा एहसास अब भी मौजूद है,तेरी बातों की मिठास हर लम्हा मख़मल सी दूज है।कभी ख्वाबों में…

  • मधुमय रस लहरा दे | Madhumay Ras Lahra de

    मधुमय रस लहरा दे ( Madhumay Ras Lahra de )   नव-लय-छंद अलंकृत जननी मधुमय रस लहरा दे। वेद रिचाओं के आखर से रचना कर्म करा दे।। शब्द अर्थ का बोध नहीं है ना भावों की गहराई। बुद्धि विवेक जगाकर उरमें ललित कला लहराई।। दूर क्षितिज के रम्यछटा से अंधकार बिलगानी । कलम पकड़ कर…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *