राखी का त्यौहार

राखी का त्यौहार | Kavita Rakhi ka tyohar

राखी का त्यौहार

( Rakhi ka tyohar )

 

बात-बात पे लड़ना, बात -बात पे झगड़ना,

कभी रूठना ,कभी मनाना, कभी अड़ना;

 

बड़ा नटखट है- भाई बहन का प्यार,

देखो, आ गया ये राखी का त्यौहार ।।

सतरंगी रंगों में चमक रही हैं राखियाँ,

हर तरफ़ बिखरी हैं सैकड़ों मिठाइयाँ;

 

आज पूरी तरह से सज गया बाज़ार,

देखो, आ गया ये राखी का त्यौहार ।।

सबसे पहले बहनें भाई कोई तिलक लगातीं,

फिर उनकी कलाई को राखी से सजातीं;

 

बदले में पाती उनसे पैसे और ढेरों उपहार ,

देखो,आ गया ये राखी का त्यौहार ।।

हिंदू-मुस्लिम-सिख हम सब हैं भाई-भाई,

आज सूनी ना रहती किसी भाई की कलाई;

 

मिट जाते भेद-भाव के सभी अंधकार,

देखो,आ गया ये राखी का त्यौहार ।।

सीमा पर दिन-रात डटे हैं-जो वीर जवान ,

रक्षा में हमारी जो गँवा देते-अपनी जान;

 

चिट्ठी में लिख भेजना उनके ये उपकार ,

देखो, आ गया ये राखी का त्यौहार ।।

?

कवि :संदीप कटारिया ‘ दीप ‘

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • भाई दूज पर्व | Bhai Dooj Parv

    भाई दूज पर्व ( Bhai dooj parv )    यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार कार्तिक मास शुक्ल द्वितीया, तिथि अद्भुत अनूप विशेष । सृष्टि रज रज विमल प्रवाह, भाई दूज खुशियां अधिशेष । परस्पर मंगलता कामना अथाह, शीर्ष वंदित परंपरा संस्कार । यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार ।। भाई…

  • सियाराम अयोध्या आएंगे | Siyaram Ayodhya Aayenge

    सियाराम अयोध्या आएंगे ( Siyaram ayodhya aayenge )   फिर से अयोध्या को आएंगे कलयुग में वो राम, सत्य सनातन धर्म का ध्वज लहराएंगे श्री राम। चलो चलो अब सब चलो पावन अयोध्या धाम, २२ फरवरी वो दिन है जहां बनेंगे बिगड़े काम।। कर लेना दर्शन राम के बन जाएंगे संपूर्ण काज, सज रहा है…

  • भारत की बुलंद तस्वीर

    भारत की बुलंद तस्वीर पढ़ा था अखबारों मेंसुना था समाचारों में हम देश को विकसितकर चुके हैं सब के भविष्य कोसुरक्षित कर चुके हैं आज देखा मैंने दिल्लीकी कड़कती धूप पर नन्हे मुन्ने घूम रहे थेनंगे पांव उसे पथ पर दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर खड़े दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर…

  • निबंध : सोशल मीडिया की ताकत | Essay In Hindi

    निबंध : सोशल मीडिया की ताकत ( Power of social media :  Essay In Hindi  )   आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों के जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बहुत सारे फीचर्स हैं जैसे सूचनाएं आदान प्रदान करना, मनोरंजन करना, शिक्षित करना आदि। सोशल मीडिया एक परंपरागत मीडिया से अलग…

  • वो हिमालय बन बैठे | Hindi mein Poem

    वो हिमालय बन बैठे ( Wo himalaya ban baithe )     वो गुणी विद्वान हुये सब व्यस्त हो गए। हम बालक नादान थे बड़े मस्त हो गए।   बड़ी ऊंची चीज वो उड़ते आसमानों में। हम मुकाबला करते आंधी तूफानों से।   सात पीढ़ियों का जुगाड़ वो करते चले गए। प्यार के मोती से…

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *