बच्चों में बढ़ रही है नशे की लत

बच्चों में बढ़ रही है नशे की लत | Nashe Ki Lat Par Kavita

बच्चों में बढ़ रही है नशे की लत!

( Bachon mein badh rahi hai nashe ki lat ) 

 

सिर्फ बालीवुड में ही नहीं-
देशभर में बढ़ी है नशे की लत,
उछाल आया है बड़ी जबरदस्त।
सिर्फ रिया,करिश्मा, दीपिका को ही नहीं-
बच्चों , किशोरों को भी लगी है इसकी लत,
भैया सोचो कितना है यह गलत ?
हमें नशे से युवा पीढ़ी को बचाना चाहिए,
समाज और स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए;
सरकारों को कठोर नियंत्रण करना चाहिए।
केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार,
नशा करने वाले बालक, किशोर हैं बेशुमार।
1.48 करोड़ बच्चे-
अल्कोहल अफीम भांग कोकीन ले रहे हैं,
मंत्री रामलाल कटारिया संसद में कह रहे हैं;
30 लाख बच्चे तो शराब पी रहे हैं।
18-75 आयुवर्ग में-
15.10 करोड़ लोग शराब पी रहे हैं,
40 लाख बच्चे अफीम-
20 लाख मांग खा रहे हैं।
50 लाख कश के जरिए नशा कर रहे हैं,
2 लाख बच्चे कोकीन-
तो 4 लाख बच्चे उत्तेजना पैदा करने वाले पदार्थ ले रहे हैं।
यह सब मैं नहीं,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री-
कटारिया ने लो.स में लिखित जवाब में दी।
नशा पर नियंत्रण के लिए वर्ष 2018-25 का एक्शन प्लान बनाया गया है,
तेजी से उस पर काम हो रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार नशे के कारण बच्चे आक्रामक हो रहे हैं,
अल्पायु में ही अपराध करने लग रहे हैं।
एकाग्रता की कमी हो जाती है,
नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जाती है।
घर परिवार में कोई नशा करता है,
तो बच्चों पर भी असर पड़ता है।
मानसिक तनाव से भी लोग ऐसा करते हैं,
व्यस्त जिंदगी में बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं।
जिससे बच्चे गलत संगत में पड़,
जाते हैं बिगड़ ।
नशा के हो जाते हैं आदी,
जिसके कारण परिवारों की होती है बर्बादी।
जो देश समाज के लिए सही नहीं है,
इसीलिए यह बात कही गई है
” नशा नाश का जड़ है भाई
फल इसका अति दुखदायी ”
चिंतित मंजूर सबसे कह रहे हैं,
बच्चों को नशा से बचाने का मंत्र दे रहे हैं।
“सोचो समझो चेतो
अपने अपने बच्चों को देखो
ज्यों बदले व्यवहार, त्यों उसे टोको
समझा बुझाकर नशा करने से रोको”

 

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

शिक्षा की डोर कभी ना छोड़ | Poem on education in Hindi

Similar Posts

  • पैरों की पायल | Kavita Pairon ki Payal

    पैरों की पायल ( Pairon ki Payal ) तेरे पैरों की पायल मुझे, दिन रात सताती है ! घुँघरू की लगा ठुमका, फिर मुझे बुलाती है !! सुनने पर बढ़ती बेचैनी, बिन सुने चैन नहीं आती ! प्रतिपल बढ़ती बेचैनी, चैन नहीं दे पाती !! रातों की निंद मेरी, लेकर उड़ जाती है ! चाहत…

  • लौटआओगे तुम | Love Kavita

    लौट आओगे तुम ( Laut aaoge tum )   याद है एक बर्फीली पहाड़ी शाम सफेद चादर सी दूर तक फैली बर्फ देवदार के वृक्ष ठंडे ,काँपतें तुम्हारे हाथों की वो छूअन मात्र से पिघलने लगा मेरा रोम,रोम आँखों में तेरी मदहोशी लवों पर मुस्कान कानों में गूँजती वो निश्चल हँसी खो गये जो पल…

  • बेहतर | Hindi Poem Behtar

    बेहतर ( Behtar ) धन की मदद नही कर सकते किसी की उसकी वैचारिक मदद तो कर ही सकते हो ज्ञात है कि कोई मार्ग से भटक रहा है तो उसे सही राह का ज्ञान दे हि सकते हो आपने भी तो किसी से सीखा ही है कुछ न कुछ तो आप भी किसी को…

  • गोवर्धन गिरधारी | Kavita Govardhan Girdhari

    गोवर्धन गिरधारी ( Govardhan Girdhari ) जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी! पूर्णावतार प्रेमावतार रसनावतार भवतारी!! बाधा दूर करो तुम सबकी आकर के बनवारी! जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी भंवर बीच में आज है भारत जिस पर तुमने जन्म लिया! आकर मुक्त करो संकट से जिसे दुष्टों ने ग्रसित किया!! मुरली मनोहर…

  • जड़न घड़न

    जड़न घड़न कोई पूत कोई दौलत मांगेकोई रुतबा और शौहरत मांगेकोई दुनिया से न्यारी प्यारीबेहद हसीन औरत मांगे कोई राजपाट का इच्छुक हैकोई ठाट-बाट का इच्छुक हैकोई मस्त मसनदों गद्दों मेंकोई एक खाट का इच्छुक है कोई आशिक़ मस्त बहारों काकोई आशिक़ चाँद-सितारों काकोई मगन फ़क़ीरी में रहताकोई आशिक़ है भण्ड़ारों का लेकिन कोई ये…

  • माँ बहुत याद आती है

    माँ बहुत याद आती है तेरी गोद, तेरी लोरियां, बहुत याद आती है, बरसों बीत गए हैं माँ, सुकून की नींद ना आती है। मेरी चोट पर आंसू तेरे बहते, वो बाहें याद आती है, तेरा आंचल याद आता है माँ, जब आंखें नम हो जाती हैं। गिरने से पहले संभाल लेती मुझको, वो परवाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *