Kavita Maun Nimantran

मौन निमंत्रण | Kavita Maun Nimantran

मौन निमंत्रण 

( Maun nimantran ) 

 

मुझे क्या पता!

 वह सामने था लिए

कुछ भाव भरा

संदेश खड़ा,

किंतु मैं पूछ पड़ा

तुम कौन यहां ?

क्या कर रहा है? भला,

मुझसे क्या चाहते हो?

या मुझे बताना चाहते हो!

कुछ अंतर्मन में

लिए भाव भरा।

वह मौन था

पर कौन था

यह  था न पता

पर अचानक मैं

खुद ही चल उधर पड़ा।

जिधर वह बढ़ता गया

फिर समझ आया कि

वह मौन संदेश था

मौत का प्रवेश था

यह कब आता है

बता कर

बिन बोले

चल पड़ता है साथ लिए

मौन संदेश को हाथ लिए।

 

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर | Poem Jaag Musafir

Similar Posts

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry On Life -यह कैसा व्यवहार

    यह कैसा व्यवहार ? ( Ye Kaisa Vyavahar )   ***** मरणशील हो जिस मां ने हमें जीवन दिया है, वयस्क हो हमने ही उन्हें शर्मिंदा किया है। झेली असह्य पीड़ा हमारी खुशियों की खातिर, बर्ताव किया हमने उनसे होकर बड़े शातिर। जिसने अपनी खुशियों का कर दिया संहार, हमने उस मां की ममता को…

  • बचपना | बालगीत

    बचपना  ( Bachpana ) पुआल पर दौड़कर जीत जाते हैं, बारिश में भीगकर नाव चलाते हैं। बर्तनों से खेलकर खाना बनाते हैं-, चुपके से चलके याद, बचपन में चले जाते हैं । मुकुट मोर पंखों का लगाकर, कृष्ण बन जाते हैं, नीले आकाश को छूकर धरती पर इतराते हैं। कपड़ा ओढ़ मेढ़क बनकर, बारिश करवाते…

  • महिला दिवस – दिकु का सम्मान

    महिला दिवस – दिकु का सम्मान दिकु, तुम केवल नाम नहीं, एक पहचान हो,संघर्ष की राहों में जलती हुई एक मशाल हो।हर कठिनाई को हँसकर अपनाने वाली,त्याग और तप की सजीव मिसाल हो। हर दर्द सहकर भी मुस्कुराने वाली,सपनों को हकीकत में सजाने वाली।अपनी मेहनत से जो लिखे नई कहानी,नारीत्व की सच्ची और सुंदर निशानी।…

  • पिता | Pita chhand

    पिता ( Pita ) कृपाण घनाक्षरी   पिता प्रेम का सागर, अनुभवों का खजाना। शिक्षा संस्कार देकर, देते जीवन संवार।   सबका देते साथ वो, हंस हंस बतियाते। दरिया दिल पिता का, करते खूब दुलार।   पिता संबल हमारा, पीपल की ठंडी छांव। झरना वो प्यार भरा, बहती स्नेह बयार।   संघर्षों से भिड़ जाते,…

  • सनातन धर्म हमारा | Poem in Hindi on Sanatan Dharm

    सनातन धर्म हमारा ( Sanatan dharm hamara )   अजर अमर सनातन धर्म हमारा सृष्टि संग अवतरण, अनंत अंतर आह्लाद । मानवता श्री वंदन, आनंद परम प्रसाद । वेद आभा अंतर्निहित, अविरल ओजस्विता धारा । अजर अमर सनातन हमारा ।। नैतिकता दिव्य रंग रुप, अपार आस्था सत्कार । धर्म कर्म पुनीत रश्मियां, जीवन हर स्वप्न…

  • प्रभु तुम आए | Prabhu tum Aaye

    प्रभु तुम आए ( Prabhu tum aaye )    प्रभु तुम आए , दीन हीन बनकर , हमारे द्वार, मैंने तुझे दुत्कारा , जलील किया, तुम कुछ ना बोले , मेरी सारी नादानियों को, सहते रहे, फिर लौट गये। मैं मंदिरों में , तुझे ढूंढता रहा, परंतु मंदिर के बाहर, कोढी का रूप रखकर ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *