नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

भुवाल माता के गीत सब गाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2
भुवाल माता का सब ध्यान लगाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2
भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।
कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।
ज्ञान गंगा से सब नहाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2
आत्मा की निर्मलता में प्रेम के फूल खिलते है ।
ह्रदय की पवित्रता से आपस में मिलते है ।
प्रेम की सुरभि फैलाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2
शूलों को किंचित कभी बढ़ने नहीं देना ।
क्षमा देकर के शूल को फूल कर देना ।
भुवाल माता का स्मरण करो
नवरात्रि पर्व आया है – 2
हम सब ये सुनहरे दिन नवरात्रि पर्व में मनाते है ।
कर्मों के योग से कई दीवाने समय यूं ही गंवाते है ।
आस्था श्रद्धा माता पर अपनाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2
भुवाल माता के गीत सब गाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2
भुवाल माता का सब ध्यान लगाओ
नवरात्रि पर्व आया है – 2

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • दो घोड़ों की सवारी | Kavita Do Ghodon ki Sawari

    दो घोड़ों की सवारी ( Do ghodon ki sawari )    दो अश्वों पे होकर सवार मत चलना रे प्यारे। मुंह के बल गिर जाओगे दिन में देखोगे तारे। चाहे जितनी कसो लगाम मिल ना सकेगा विराम। कोई इधर चले कोई उधर चले गिर पड़ोगे धड़ाम। दो नावों पे दो घोड़ों पे वो मंझधार में…

  • गुरु की महिमा

    गुरु की महिमा गुरु की महिमा सबसे न्यारीगुरु ज्ञान की खान है।राह दिखाते हैं सबको हीमिल जाते भगवान है।। बीच भंवर में डूब ही जातागुरु की बात न मानी,अमृत – रस बरसाने वालीहै सदगुरु की वाणी।गुरु के चरणों में ही रहकरमिल जाता सम्मान है।गुरु की महिमा…..।। पुष्प चढ़ाऍं – शीश झुकाऍंकरें वंदना मिलकर सारे,खुशियों की…

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • मेरी संस्कृति | Poem meri sanskriti

    मेरी संस्कृति ( Meri sanskriti )   है अलग मेरी संस्कृति नहीं उसमें कोई विकृति चुटकी भर सिंदूर तेरा मौन मेरी स्वीकृति गरिमा बढ़ाती लाल बिंदिया। विदेशी कर रहे अनुकृति पायलेे पैरों में मेरे सुनो उसकी आवृत्ति तुलसी पर जल चढ़ाएं यही हमारी प्रकृति रिश्तो की प्यारी प्रक्रिया फैला रही है जागृति हार जाए तो…

  • दुलार | Poem dulaar

    दुलार ( Dulaar )     नन्ना मुन्ना राजदुलारा, सबकी आंखों का तारा। आशाओं भरा सितारा, खुशियों का खजाना सारा।   खुशी की शुभ घड़ी आई, घर-घर बंट रही बधाई‌। दादी अम्मा को दुहाई, किलकारी सबके मन भाई। बधाई हो बधाई,बधाई हो बधाई।   नटखट बालक इठलाता, मोहक मोहक मुस्काता। कृष्ण कन्हैया सलोना, ठुमक ठुमक…

  • कोई ऐसी गजल लिखूं | Poem Koi aisi Ghazal likhoon

    कोई ऐसी गजल लिखूं ( Koi aisi ghazal likhoon )    कोई ऐसी गजल लिखूं, वो प्रेम सितारा हो जाए। अपनापन अनमोल बरसे, नेह की धारा हो जाए। रच लूं सुंदर गीत सुरीला, नगमा ये प्यारा हो जाए। रस में भीगे शब्द मोहक, हसीं काव्यधारा हो जाए। दोहा मुक्तक छंद सोरठा, सवैया भी सारा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *