Bandhit

बंधित | Bandhit

बंधित

( Bandhit ) 

 

कल वो फिर नही आई
मेरी काम वाली बाई
और मैं सोचती रही
क्या हुआ होगा
पेट दर्द, सिर दर्द, हाथ दर्द
या पैर में पीड़ा..

रोज सुबह चाय का कप
साथ पीने के बहाने
जब बैठा देती हुँ उसे काम के बीच रोककर
देखती सुनती हुँ उसे
तब उठती है एक टीस सी मन में
कभी वो गिनाती है अनगिनत समस्याएं
गरीबी से लेकर असाक्षरता तक
बच्चों के भविष्य से लेकर उनके
रोगों के निदान तक;
रोटी, कपड़ा और मकान की
मूलभूत जरूरतों के लिए जूझते हुए..

सूर्योदय से शुरू होती
रोज वही कहानी
झाड़ू और बर्तन
हर दाग रगड़ना
धूल पौंछना
ना समय पर भोजन
ना अधिकार
श्रम के बोझ तले दबी आवाज..

एक बार तीन दिन ना आने के बाद
जब आकर बोली
भाई को जेल करवाकर आई हुँ
बुलाया था विधवा सहयोग की खातिर
समझ गई मैं
वही हमारी पितृ सत्ता वाली मानसिकता
सहयोग तो कुछ हुआ नही
नोंक-झोंक, ताक-झाँक, वाद-विवाद,
मार-पीट और नियन्त्रण का भाव
बढने लगा था हर रोज
शोषित करते रूह को..

स्त्री कैसी भी हो
नीची जाति की या फिर ऊंची,
हिन्दू-मुस्लिम या सिख-ईसाई
विकसित देश की हो या फिर
अविकसित और विकासशील
स्वतन्त्रता उसकी सदैव अधूरी है
भाग्य का क्रूर कहर
कभी दूसरों ने जकड़ा बंधनों में
तो कभी खुद जिम्मेदारियों की मारी हैं
बाधित, बंधित, वंचित और पीड़ित…

 

डाॅ. शालिनी यादव

( प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री )

यह भी पढ़ें :-

मुझे संग पाओगे | Hindi Prem Kavita

Similar Posts

  • भज ले राम | Bhaj le Ram

    भज ले राम ( Bhaj le Ram ) यह तो है माया का संसार। प्रभु नाम ही एकमात्र आधार। कर देता नैया भव से पार। रे बंदे! भज ले राम,भज ले राम, भज ले राम, रे बंदे! भज ले राम। कौन सुख ढूंढे बोल यहाँ तू? धधकता आग जगत ,इसे न छू। भस्म कर सब…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

  • छत्तीसगढ़िया किसान | Chhattisgarhia Kisan

    छत्तीसगढ़िया किसान ( Chhattisgarhia kisan )   छत्तीसगढ़िया बेटा हरव मे छत्तीसगढ़ मोर महतारी, धरती दाई के सेवा करथव किसानी मोर रोजगारी। धन्हा खेत अऊ अरई तुतारी मोर हावय चिन्हारी, नागर बईला अऊ खेत खार मोर हावय संगवारी। माटी ले सोना उपजाथव भईया मे हा खेतिहर किसान, मे गहूं उपजाथव तब सबला मिलते रोटी बर…

  • अडिग | Adig

    अडिग ( Adig )    किसको कहे हम खास अपना किस पर जतायें हम विश्वास अपना हर किसी दिल में फरेब है पल रहा किस पर लगाएं हम आश अपना तोड़े हैं वही जिन्हें जोड़ा था हमने छोड़े हैं वही जिन्हें संभाला था हमने बहाये थे आंसू हमने जिनके खातिर वे हि कहते हैं ,उन्हें…

  • सरदार वल्लभ पटेल जयंती और इंदिरा गांधी पुण्य तिथि पर विशेष

    सरदार वल्लभ पटेल जयंती और इंदिरा गांधी पुण्य तिथि पर कुछ पंक्तियां   द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद धरा अति आह्लाद सरदार पटेल इंदिरा जीवन, अद्भुत अनुपम व विशेष । राष्ट्र निर्माण एकता अभिवंदन, रमा रज रज खुशियां अधिशेष । इक्कतीस अक्टूबर अनूप दिवस, एक्य जयंती द्विज पुण्यता याद । द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद…

  • खंजर

    खंजर **   नरम  पत्तों  के  शाख से हम भी बहुत ही कोमल थे पर। है छीला लोगो ने यू बार-बार की अब हम,खंजर से हो गये।   ** जिसे  ही  माना  अपना  उसने  ही  आजमाया  इतना। कि शेर हृदय के कोमल भाव भी सूख के,पिंजर से हो गये।   ** मिट  गये  भाव  सुधा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *