Hindi Prem Kavita

मुझे संग पाओगे | Hindi Prem Kavita

मुझे संग पाओगे

( Mujhe sang paoge )

 

जानती हुँ मैं
मुझमें वो पा ना सके तुम
जिसे देखा करते थे ख्वाबों में
कभी लाल साड़ी मे लिपटी फिल्मी सी
या सुनहरी जलपरी जैसे बल खाती लचीली सी..

जानती हुँ मैं
शायद ना पा सके मुझमें
जो सोचा था तुमने
वो शुचिता और पाक रूह
मोहब्बत से लबरेज़ बातों वाली..

जानती हुँ मैं
तुम जीना चाहते हो जिदंगी से ज्यादा
तुम रोशनी के पुंज और मै रात अमावस की
पूनम का चाँद नही बन पाई कभी तुम्हारे लिए…

मै मिलुंगी तुम्हें
हर कहानी-कविता-किस्से के किरदार में
रात के अंधेरे में तुम्हारी धमनियों और शिराओं में बहते रक्त में
तुम्हारी लयबद्ध ऊपर नीचे होती धड़कनों में
आमजन के लिए कुछ कर गुजरने की तुम्हारी चाहत में..

सुनहरी नही हूँ
रोशनी नही हूँ
जिदंगी नही हूँ
ख्वाब भी नही हूँ..

हकीकत की जमीं पर
मुझे पाओगे अपने संग
पैरों के तले की धूल में
माथे से बहते पसीने में
तपती गर्मी में पानी की कुछ बूंदों सी
कड़कती सर्दी में अपनेपन की गर्माहट सी
हर पुण्य-पाप मे,
धर्म-कर्म में
और दुख-सुख में
तुम्हारे कदमों के संग
अदृश्य से मेरे कदम साथ बढते पाओगे
मेरी रूह को अपने संग अपने भीतर समाहित पाओगे..

 

डाॅ. शालिनी यादव

( प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री )

यह भी पढ़ें :-

पाती प्रेम की | Paati Prem ki

Similar Posts

  • Kavita | भोलेनाथ

    भोलेनाथ ( Bholenath ) ****** हो नाथों के नाथ हो अनाथों के नाथ दीनों के नाथ हो हीनों के नाथ। बसे तू कैलाश, बुझाते सबकी प्यास। चराचर सब हैं तेरे संग, रहे सदा तू मलंग । चलें खग पशु प्रेत सुर असुर तेरे संग, देख देवी देवता किन्नर हैं दंग। है कैसा यह मस्त मलंग?…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • होली आई | Kavita holi aayi

    होली आई  ( Holi Aayi )   होली आई, होली आई रंग-बिरंगी ख़ुशियाँ लाई ।   हाथों में लें लो पिचकारी, रंग डालने की करो तैयारी ।   पानी से भर रखें हैं ग़ुब्बारें दिल में उठे प्रेम की फुहारें ।   सबके चेहरे रंगों से भरे हैं, मस्ती में सब झूम रहे हैं ।…

  • संयुक्त परिवार हमारा | Sanyukt Parivar

    संयुक्त परिवार हमारा ( Sanyukt parivar hamara )    बच्चों-जवानों बुजुर्गों से भरा है आंगन सारा, संस्कारो से जुड़ी हमारी जिसमे विचारधारा। तुलसी पूजन की हमारी यह पुरानी परम्परा, ऐसा है खुशियों-भरा संयुक्त परिवार हमारा।। करते है आदर-सत्कार एवं अतिथि की सेवा, दूध दही पिलाकर इनको करवाते है कलेवा। दादा और दादी का घर में…

  • पापा की परी से प्रेम कहानी | Papa ki Pari

    पापा की परी से प्रेम कहानी ( Papa ki pari se prem kahani )   सुना था परियां आसमान में रहती है, तो फिर क्यों एक लड़की मुझे हर रोज चाहती है, सुना था कहते उसके बारे में कि वो अपने पापा की परी है, तो फिर क्यों वो जमीं पर रहती है, सुना था…

  • रात ना होती | Raat na hoti | Kavita

    रात ना होती ( Raat na hoti )   मधुर ये बात ना होती, मधुर मुलाकात ना होती। धड़कनें थम गई होती, अगर ये रात ना होती।   खिलती हुई सुबहें, सुहानी शाम मस्तानी। हसीं पल ये प्यारे लम्हे, रात हो गई दीवानी।   सुहाने ये प्यारे जज्बात, दिलों की बात ना होती। हसरतें रह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *