Be Mausam Barsat par Kavita

बेमौसम बरसात | Be Mausam Barsat par Kavita

बेमौसम बरसात

( Be mausam barsat ) 

 

ओला आंधी तूफां आए, घिर आई काली रात।
धरती पुत्र सुस्त हो गए, हुई बेमौसम बरसात।

फसल खड़ी खेत रबी की, आने को हुई वैशाखी।
जमीदार मुंह ताक रहा, अब कर्ज चुकाना बाकी।

बिन बुलाए मेहमान आए, ज्यों बेमौसम बरसात।
अपने भी मुंह फेर रहे, ना पूछे कैसे गुजरी रात।

प्रेम सलोना कहां गया, कहां गई सुहानी बात।
स्वार्थ में सब झूल रहे हैं, करें घात पे प्रतिघात।

ईर्ष्या द्वेष की आंधी में, चौपट हुई फसलें सारी।
संस्कारों का हनन हो गया, संस्कृति लुप्त हमारी।

अपने-अपने रस्ते देखें, टूट गई रिश्तो की डोर।
बेमौसम बरसात ले गई, सब नई सुहानी भोर।

टूट गया छप्पर सारा, टूट रहे हैं सारे अरमान।
कहर बन बरस रहा है, कुदरत का फरमान।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मैं अकेला इक काफिला हूं | Geet Main Akela

Similar Posts

  • आजमाने की खातिर | Ghazal Aazmane ki Khatir

    आजमाने की खातिर ( Aazmane ki khatir )   वो अक्सर मुझे आज़माने की खातिर। जलता रहा खुद जलाने की खातिर।। मुहब्बत में आया तो इक बात समझी, ये आंखें हैं आंसू बहाने की खातिर।। लुटाकर के सब कुछ ये अंजाम देखा, मिला न कोई दिल लगाने की खातिर।। उजाड़े थे जिसने कई घर सुकूं…

  • Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

    छोड़ो कल की बातें ( Chhodo Kal Ki Baatein )   छोड़ो कल की बातें जल्दी से संभालो अपना आज; क्योंकि इसी में छिपे हैं- तुम्हारी सफलता के सारे राज छोड़ो कल की बातें ।   कल क्या हुआ, कल क्या होगा इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ? वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता उस तक…

  • चांद पर जमीन | Hindi Kaita on Nature

    चांद पर जमीन ( Chand Par Zameen ) चचा ! बिकने लगा है चांद पर जमीन लोग खरीदने भी लगे हैं। जाकर देखा नहीं वहां, नीचे से तो दिखता है बस आसमां; अखबार में पढ़ा। पढ़ खरीदने का ख्याल मन में आया, चचा के दरबार में भागते चला आया। कुछ मशविरा दीजिए, लीजिए अखबार आप…

  • जीवन की शुरुआत | Jeevan ki Shuruaat

    जीवन की शुरुआत ( Jeevan ki Shuruaat ) हम हरदम ही हारे ज़माना हमेशा हमसे जीत गया, हार जीत के इस खेल को खेलते जीवन बीत गया, सारे दाव-ओ-पेंचों को समझने में उम्र निकल गया, खेल के इख़्तिताम पे तन्हा थे दूर हर मनमीत गया, रिश्तों की उलझी गिरहें सुलझाने में खुद यूँ टूट गए,…

  • संघर्ष पथ पर | Kavita Sangharsh Path par

    संघर्ष पथ पर, मानव सदा अकेला   स्वार्थी रिश्ते नाते परिवार समाज, सफलता संग अपनत्व भाव । विपरित कटु वचन प्रहार, शत्रुवत आचरण बर्ताव । आलोचना तीर अवरोध पर्याय, कदम कदम कंटक मेला । संघर्ष पथ पर,मानव सदा अकेला ।। लक्ष्य राह दिग्भ्रमित युक्ति, प्रेरणा अनुग्रह विलोपन । दमन आशा उमंग उल्लास, नैराश्य बीज घट…

  • कल और आज | Kal aur Aaj

    कल और आज ( Kal aur aaj )    पहले जब सात्विक खाते थे, तब हम तंदुरुस्त कहलाते थे। आज केएफसी में जाते हैं, तामसी आहार मंगवाते हैं। पहले घर पर खाना बनता था, शुद्ध और सतोगुणी होता था। आज बाहर से खाना आता हैं, साथ में ढेरों बीमारी लाता हैं। पहले घर पर गेहूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *