क्या होता है पिता

क्या होता है पिता

क्या होता है पिता, यह अहसास होता है तब।
बनता है जब कोई पिता, अनाथ कोई होता है जब ।।
क्या होता है पिता—————————।।

रहकर मुफलिसी में पिता, बच्चों को भूखे नहीं रखता।
छुपा लेता है अपने दर्द और आँसू, खुश बच्चों को वह रखता।।
भूलाकर बच्चों की गलती ,पिता ही देता है प्यार।
बच्चों के सुख के लिए , पिता झुका भी देता है नभ ।।
क्या होता है पिता ————————–।।

देख नहीं सकता पिता, बहते आँसू बच्चों के ।
पिता ही करता है साकार, सपने अपने बच्चों के।।
तड़प उठता है पिता , देखकर बच्चों पे मुसीबत।
ऐसे में हिम्मत बच्चों को , पिता ही देता है तब।।
क्या होता है पिता————————।।

चमन बच्चों को मानकर , रखता है खिलते हुए।।
सितारें जीवन के मानकर, रखता है चमकते हुए।
इतराता है सबसे ज्यादा, पिता ही अपने बच्चों पर।
पिता ही है संकटमोचक, पिता ही है बच्चों का रब ।।
क्या होता है पिता—————————।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

होगा कोई ऐसा पागल | Poem Hoga Koi Aisa Pagal

Similar Posts

  • मेरे प्यारे भैया | Kavita Mere Pyare Bhaiya

    मेरे प्यारे भैया ( Mere Pyare Bhaiya ) मेरे प्यारे भैया राखी के वचन निभाना तुम मेरे प्यारे भैया इस बार राखी में नई रित चलाओ तुम। अपनी प्यारी बहना को आत्मरक्षा के गुर सिखाओ तुम। अच्छी नौकरी वाला लड़का ढूंढने के बजाय उसे खुद आत्मनिर्भर बनाओ तुम। जो मुझे चाहे उसे मेरा जीवन साथी…

  • तुम तुम हि हो | Kavita Tum Tum Hi Ho

    तुम तुम हि हो ( Tum Tum Hi Ho )   कौन कहाँ है, कितनी दूर है पहुुंचेगा कब यह आपका नही उसका विषय है आप कहाँ हो कितनी दूर हो और पहुँचना कैसे है यह तुम्हे स्वयं सोचना है, क्योंकि मंजिल तुम्हारी है जीतना या पराजित होना तुम्हे है और की देखा देखी मे…

  • उम्मीद के चिराग

    उम्मीद के चिराग ***** उम्मीद के चिराग जलाए रखिए, मन-मानस में सदैव संजोए रखिए। लाएगी सुंदर सुखद खबर शीघ्र- ना होईए अधीर; बदल देगी पल में बिगड़ी हुई तकदीर। उम्मीद का चिराग- आशा है , किरण है , सपना है, इसकी ताक में सदा रहना है। देखें कब यह जलता है? आपका किया हुआ कैसे…

  • मायड़ की ममता | Maayad ki Mamta

    रब बुला दो दुनिया से दिल भर गया रब बुला दोदुनिया से दिल उठ गया अब बुला दो बंद मुठ्ठी आया ख़ाली हाथ जाना जीना नहींदुनिया से दिल ऊब गया रब बुला दो बिना लंगोटी नंगे बदन आया कफ़न ओढ़ जाऊंगादुनीया से दिल बदल गया रब बुला दो छल कपट झपट कर धन दोलत जोडी…

  • हवाई महल | Kavita Hawai Mahal

    हवाई महल ( Hawai Mahal )   पानी मे लकीर बनती नही घड़े पर पानी ठहरता नहीं भरी हो नींद, खुली आँखों में जिनकी उनके आगे से कोई गुजरता नहीं खुद हि खुद मे गाफ़िल् हैं जो दीन दुनियां से बेखबर हैं जो पाले बैठे हैं खुद की हि समझदारी जो उनके मुह से कोई…

  • अन्नदाता की पुकार

    अन्नदाता की पुकार ******** हम अन्नदाता है साहब चलते हैं सदा सत्य की राह पर  करते है कड़ी  मेहनत चाहे कड़ी धूप य हो बारिश घनघोर कोहरा या हो कड़ाके की सर्दी दिन हो या काली रात खेतों में लगाता हूं रात भर पानी तब कहीं जाकर उगाता हूं अन्न सोता नहीं चैन की नींद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *