Poem Saiyan

सइयाँ मुझको बनारस घुमाना | Poem Saiyan

सइयाँ मुझको बनारस घुमाना !

( Saiyan mujhko banaras ghumana ) 

 

सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

लस्सी मैं पिऊँगी,गोलगप्पे भी खाऊँगी,
सुबह -सुबह चलके मैं गंगा नहाऊँगी।
शामवाली आरती कराना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

लस्सी जो पिऊँगी तो नींद खूब आएगी,
नींदों में राजा मैं खुलके सताऊँगी।
रबड़ी-मलाई डलाना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

जन्नत के जैसी ऊ आबो-हवा है,
गंगा के कारण ऊ नगरी जवाँ है।
काशी का दर्शन कराना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

अस्सी उन घाटों की छटा निराली,
ले लेना सइयाँ तू सोने की बाली।
कश्ती में घूँघट उठाना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

कचौड़ी गली का वो व्यंजन चखाना,
बनारस का पान वो मीठा खिलाना।
भोले शंकर का दर्शन कराना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

बनारसी साड़ी का न कोई सानी,
पहनूँगी राजा ई छलकी जवानी।
पहिले जइसे कोराँ उठाना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना।

सुनती हूँ दुनिया से लोग वहाँ आते,
पावन शहर में वो पावन हो जाते।
वो मुक्ति का द्वार दिखाना,
मुझे गोलगप्पे खिलाना।
सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना,
बात मेरी मानों बनारस घुमाना

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

जलेबी | Jalebi par Kavita

Similar Posts

  • जब जरूरत पड़े तो तस्वीरें देखिए

    जब जरूरत पड़े तो तस्वीरें देखिए   जब जरूरत पड़े तो तस्वीर देखिए मेरी आँखों में उमड़ा भी नीर देखिए पास हैं दो दूरी आप बनाएं हैं अभी देख सकें तो मेरी तकदीर देखिए आइने में तो हम आपके मिल जाएंगे अश्कों की मेरी लकीर लकीर देखिए हम भंवर में पड़े तो हम छूट जाएंगे…

  • स्वर्णिम साँझ सवेरे | Sanjh Savere

    स्वर्णिम साँझ सवेरे ( Swarnim sanjh savere )    टकराती हैं शंकित ध्वनियाँ , ह्दय द्वार से मेरे । अभिशापित से भटक रहे हैं , स्वर्णिम साँझ-सवेरे ।। विकल हुईं सब जोत-सिद्धियाँ, किसके आवाहन में एक अनोखा जादू छलता , मन को सम्मोहन में ठहर गया है ह्दय-द्वार तक , कोई आते -आते चँहक उठी…

  • निर्मल मन के दर्पण में | Geet nirmal man ke darpan mein

    निर्मल मन के दर्पण में ( Nirmal man ke darpan mein )   पल रहे भाव अनुपम निर्मल मन के दर्पण में। सद्भावों की गंगा बहती प्रेम सुधारस अर्पण से। भाईचारा स्नेह बाटो भरो अनुराग आचरण में। विनय शील आभूषण है रहे नर हरि शरण में। निर्मल मन के दर्पण में मन मंदिर में करुणा…

  • पाती पढ़ी जो प्रेम की

    पाती पढ़ी जो प्रेम की   हिरनी सी कुलांचे भरती बल्लियो मै उछलती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दिन महीने सा लगे पाती के इंतजार में दिखती द्वारे पर खड़े पाती के इंतजार में हाथ में पाती जो आती अँखियां पहले मुस्कुराती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दबे पाँव सम्हल चलती पाती पढ़ने…

  • कौन है उस पार | Kaun hai Us Paar

    कौन है उस पार ( Kaun hai us paar )   मांझी थाम रे पतवार मांझी थाम रे पतवार। लहरें उठती मन रे भीतर कौन है उस पार। मांझी थाम जरा पतवार कल कल करती सरिता बहती भावों की रसधार। जीवन नैया पार लगा दे हमको जाना है उस पार। दिल की धड़कनें गीत गाए…

  • सावन | Sawan

    सावन ( Sawan ) सावन आया सावन आया साजन मेरे सावन आया सावन आया साजन मेरे पर क्यूँ तू ना अब तक आया.. .सावन आया . झरमर झरमर बरस रहे हैं चढ़ी है मस्ती बादलों को कली कली का रूप का है निखरा झूम रहा है देखो भंवरा फूल बाग़ में मचल रहे है रंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *