बेटियां – पूर्णिका

बेटियां – पूर्णिका

मां की हर भावना का,पिता के स्नेह का,
जग में सदा मान सम्मान रखती है बेटियां ।

मंदिर ले जातीं,शॉपिंग करातीं,
घर का साज, सजाती हैं बेटियां।।

बचपन में मां-बाप,उनकी दुनिया होते,
बड़े में मां-बाप को,दुनिया घूमातीं हैं बेटियां।।

बेटा है राजा भैया,पर दिल के पास सदा
अपनापन ,फिकर लिए, रहती है बेटियां ।

बांध के रखती हैं ,मायका और ससुराल ,
दोनों कुलों की शान, बढ़ाती है बेटियां।।

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मनभावन है हिंदी | Manbhavan hai Hindi

Similar Posts

  • कितना सहा होगा | Vedna kavita

     कितना सहा होगा  ( Kitna saha hoga)   कितना सहा होगा उन गर्भवती औरतों ने सड़क पर चलते हुए दर्द नंगे पैरों ,उखड़े कदमों से भूखे पेट और उतरे चेहरे से।। कितनी पीड़ा सही होगी सड़क पर बच्चे को जन्म देते हुए न कोई बिस्तर, न कोई दवा काट कर नाल बच्चे का टपकते अंगों…

  • आप कहाँ हैं | Kavita Aap Kahan Hain

    आप कहाँ हैं ( Aap Kahan Hain )   निवास क्षेत्र और कर्म क्षेत्र हि है आपका जीवन क्षेत्र इनके संग का व्यवहार ही करता है प्रमाणित जीवन चरित्र अनगिनत रास्ते हैं कर्म पथ के पथ को मिलती है दिशा विवेक से विवेक आता है संस्कार से और संस्कार मिलते हैं संगत से संगत आपके…

  • बेटी | Kavita

    बेटी ( Beti )   बेटी- है तो, माँ के अरमान है, बेटी- है तो, पिता को अभिमान है! बेटी- है तो, राखी का महत्त्व है, बेटी- है तो, मायका शब्द है!   बेटी- है तो, डोली है, बेटी- है तो, बागों के झुले हैं! बेटी- है तो, ननद- भाभी की ठिठोली है! बेटी- है…

  • प्रगति दत्त की कविताएं | Pragati Dutta Hindi Poetry

    क़दम क़दम पर रात मिलेगी क़दम क़दम पर, रात मिलेगी ।सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी ।जब- जब, छायेगा अंधियारा ।ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी ।क़दम -कदम पर , दीप जलाकर ।खोई राह , पकड़नी होगी ।भुला कर घातों व , प्रतिघातों को ।ज़िन्दगी बसर ये , करनी होगी।क़दम – क़दम पर , रात…

  • बेजुबानों को प्यार दो | Kavita Bejubano ko Pyar do

    बेजुबानों को प्यार दो ( Bejubano ko pyar do )    नन्हे बालक भोले भाले हाथी घोड़े शेर पाले पशुओं से प्रेम जताते खग पखेरू दाने डाले जीवो पर दया दर्शाते गले मिलके स्नेह जताते हिल मिलकर ऐसे रहते जैसे हो कोई पुराने नाते कुत्ता बिल्ली हो खरगोश उत्साह उमंग लाते जोश ऊंटों की सवारी…

  • मायके में | Kavita Mayke Mein

    मायके में ( Mayke Mein ) मौसमों का आना जाना है मायके में सावन से रिश्ता पुराना है मायके से हरियाली तीज पर मायके आती हैं बेटियां सावन के झूलों में झुलाई जाती हैं बेटियां लाड़ जो पीछे छोड़ गई थी आती है वापिस पाने को मां पापा भी जतन करते, बेटी के नाज़ उठाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *