मिसाल बने तो बात है | Misal Ban

मिसाल बने तो बात है

( Misal bane to baat hai ) 

 

मेहनत करके दुनिया में,
खुशहाल बनो तो बात है।
काबिल जग में बन दिखाओ,
मिसाल बने तो बात है।

अपने शुभ कर्मों की सौरभ,
परचम तुम लहरा देना।
कीर्ति पताका जग में फैले,
खुशबू तुम बिखरा देना।

भरकर उड़ाने हौसलों की,
कोई कमाल बनो तो बात है।
उपलब्धियां के दम पर प्यारे,
कोई मिसाल बनो बात है।

लक्ष्य साधकर मंजिलों को,
गर साध सको तो बात है।
कला करतब हुनर दिखाओ,
क्या कौशल करामात है।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दुआएं जब दवा बन जाती है | Duayen Jab Dava ban Jati hai

Similar Posts

  • बसो इस हिये | Baso is Hiye

    बसो इस हिये ( Baso is hiye )   पास जब तुम रहे क्षण वही तो प्रिये। गीत मैंने लिखे सब तुम्हारे लिये। जानता हूॅ कि यह स्वप्न संसार है। कुछ अनिश्चित क्षणों का सब व्यापार है। एक नाटक सतत चल रहा है यहाॅ; सूत्रधारी का ही सब चमत्कार है। साथ जब तक रहे तुम…

  • मेरे मन का दर्पण | Kavita Mere Man ka Darpan

    मेरे मन का दर्पण ( Mere Man ka Darpan ) मेरे मन के दर्पण मे तस्वीर तुम्हारी है कान्हा, प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा, खोली ऑखें तुझको पाया मूॅदी ऑख तुझे ही, कितना भी देखूं तुझको न ऑखों की प्यास बुझेगी, इकदिन सम्मुख दरसन दोगे सोच रही हूं मै कान्हा, प्रतिपल देखा…

  • सिवा अंबेडकर के | Siva Ambedkar Ke

    सिवा अंबेडकर के ( Siva Ambedkar Ke )   कारवाॅं कोई नहीं है , रास्ता कोई नहीं, अब सिवा अंबेडकर के रहनुमा कोई नहीं। छाॅंव में बाबा ने लाकर तब बिठाया था हमें, धूप से बचने का जब था आसरा कोई नहीं। दासता की दास्ताॅं पढ़ते तो तुम भी जानते, दर्द में डूबी हुई ऐसी,…

  • सरोज कौशिक की कविताएं | Saroj Koshik Poetry

    क्या तुमने क्या तुमने झरना देखा है? देखी है उसकी यात्रा? तुम्हें तो सिर्फ अपने सुख से मतलब है। बताती हूं उसकी यात्रा का दुख। तुम्हारी तरह मैंने भी चाहा था मेरा जीवन झरने सा बहता रहे,हर,हर। लेकिन, जब चुल्लू में उसका जल भरा तो रंग मिला लाल रक्त रंजित सा। एक घायल चेहरा कहता…

  • जगने लगी हूँ मैं | Prem poem

    जगने लगी हूँ मैं ( Jagne lagi hoon main )     देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं, बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।   दिन- रात दुआ माँगती हूँ उनके वास्ते, इस जिन्दगी से जुड़ गए उनके रास्ते। मुझको बिछाएँ फूल या वो बिछाएँ काँटे, हर साँस में अब…

  • लोहड़ी आई रे

    लोहड़ी आई रे लोहड़ी आईसभी जनों बधाईहर्ष उल्लास गाना बजानाखान पान संग होपंजाबी गीत। खूब जलेगीफुले रेवड़ी अग्नि मेंअर्पित होंगे। नाचेंगे सारेमहफिल सजेगीआग के बीच। मुबारक होनव जोड़ो लोहड़ीकी सौगात हो। खुशियों डेराजात पात का भेदमिटाना आज। लोहड़ी आईसुंदरी मुंदरी केगीत गायेगे। लता सेन इंदौर ( मध्य प्रदेश ) यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *