Bhagwan Pati dena Dhanwan

भगवान पति देना धनवान | Bhagwan Pati dena Dhanwan

भगवान पति देना धनवान

( Bhagwan pati dena dhanwan ) 

 

कोठी बंगला कार देना, रख लूंगी सदा ध्यान।
कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान।

रूतबा थानेदार सा हो, अंदाज बड़ा नवाबी।
सारे व्रत कर लूंगी तेरे, पति मत देना शराबी।

पूजा करूंगी भगवन, दीप नित जलाऊंगी।
चारों धाम तीर्थ तेरे, नित प्रभु मेवे चढ़ाऊंगी।

गांठ का तो पूरा दे देना, चाहे थोड़ा हो ज्ञान।
कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान।

फरमाइशें सारी सुन, ताना-बाना ऐसा बुनना।
कारोबार ठाठ बाट, हरि लाखों में ऐसा चुनना।

मेरे संग शॉपिंग पर जाए, खर्चों से ना घबराए।
दुनिया की सैर कराएं, मेरी मर्जी चलती जाए।

काला कलूटा हो चाहे, लंबा तगड़ा हो शैतान।
कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अजीब रंग में बहार गुजरी | Bahar

Similar Posts

  • कुर्सी | Kavita Kursi

    कुर्सी ( Kursi ) पद एवं कुर्सी का मुद्दा देशभक्ति, रोज़ी -रोटी से भारी हो गया ऐसा फ़रमान दिल्ली से जारी हो गया मर चुकी जन सेवा देश सेवा की भावना कुर्सी एवं पद के लिए ओछे हथकंडे घटिया दांव -पेंच कल का जनसेवक कलियुग का जुआरी हो गया वास्तविकता पर जब भी चलाई है…

  • अटूट बंधन राखी | Rakhi par kavita

    अटूट बंधन राखी ( Rakhi par kavita )    धागों का यह अटूट बंधन पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा आती तिलक करे भाई का बहने कलाई पर राखी बांधती भाई करें रक्षा बहन की है पवित्र प्यार का बंधन अनमोल अटूट रक्षाबंधन द्रोपदी के एक धागे की लाज बचाई थी कृष्ण ने कर्णावती ने…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • यूनिट एक सौ पैंसठ | Unit 165 par kavita

    यूनिट एक सौ पैंसठ ( Unit 165 )    काल का भी होगा नही १६५ पर आघात, क्यों कि हम पर है महाकालेश्वर का हाथ। निकले है हम सभी वतन सुरक्षा के लिए, ईश्वर को भी पता है हम करते नही घात।। उम्मीद का दीपक हमने बुझने नही दिया, कई चट्टानें चक्रव्यूह यू ही पार…

  • दशानन क्यों नहीं मरता है | Dussehra Poem

    दशानन क्यों नहीं मरता है ( Dashanan kyon nahin marta hai )   घर-घर में मंथरा बैठी रावण घट घट बसता है महंगाई सुरसा सी हो गई आदमी अब सस्ता है   ना लक्ष्मण सा भाई हनुमान सा भक्त कहां मर्यादा पुरुषोत्तम फिर से आप आओ यहां   कलयुग में मर्यादा ढह गई मन में…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *