Bharat Desh par Kavita

मेरा प्यारा भारत देश | Bharat Desh par Kavita

मेरा प्यारा भारत देश

( Mera pyara bharat desh ) 

 

मेरा प्यारा भारत देश सभी देशों मे यह नम्बर एक,
मिलकर रहतें हमसब एक इसमें नहीं है कोई भेद।
भाषाऍं यहां बहुत अनेंक पर रंग रूप सबका एक,
पहनावा भी सबका भिन्न पैदा होता यहां पर अन्न।।

हिन्दू, मुस्लिम सिख, ईसाई रहते सभी भाई-भाई,
मन्दिर मस्जिद चर्च अपार गुरूद्वारा स्वर्ग का द्वार।
हिन्दी इगंलिश और पंजाबी भाषाएं उर्दू गुजराती,
तमिल मराठी कन्नड़ बॅंगाली बोले कोई राजस्थानी।।

राज्यों का ख़ास पहचान धोती कुर्ता लूॅंगी बनियान,
घाघरा चूनरी साड़ी और सूट पहनावा यहां अनोख।
दाल बाटी एवं चूरमा कही बनता बिरियानी रायता,
लस्सी आलू-पराठा तो कही पर इडली और ड़ोसा।।

ईद दीवाली क्रिस्मस मनाते सतगुरु को शीष नवाते,
भंगड़ा घूमर औणम कव्वाली गरबा नृत्य ये करते।
सेना में है जवान अनेंक बहादूरी मे पीछे नही एक,
दुश्मनों को कर देते ढ़ेर पीछे कभी नही रखते पैर।।

बलिदानों की कई कहानियाॅं देश सोने की चिड़ियां,
सारा सच बता रहें है हम वतन नही किसी से कम।
आज अस्त्र शस्त्रों से सजी ये सेनाएं फैली है सर्वत्र,
अनेकता में भी एकता वाला देश है ये भारत वर्ष।।

तिरंगा है देश की शान इस पर सबको है अभिमान,
आन बान शान नही जाऍं दुश्मन के छक्के छुड़ाए।
भारत माँ के हम है लाल सेवा करते दिन और रात,
में भी हूॅं इस सैना का वीर रहता हूँ अजमेर शरीफ।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शतरंज | Shatranj par Kavita

 

Similar Posts

  • अफवा | Kavita Aphava

    अफवा ( Aphava ) कभी तेरे लौट आने की खबर आई थी, दिल ने उसे सच मानकर ख़ुशी मनाई थी। पर हर बार वो एक अफवा ही निकली, तेरी यादों से फिर दिल ने उम्मीद की लो जलाई थी। इस अफवा में भी इक हसरत थी, शायद कभी ये हकीकत में बदल जाए। तेरी बातों…

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • मैं भारत का मजदूर हूं | Poem in Hindi on Majdoor

    मैं भारत का मजदूर हूं ( Main bharat ka majdoor hoon )    मैं भारत का मजदूर हूं, मेहनत की रोटी खाता हूं। धूप छांव सर्दी गर्मी में, नित खून पसीना बहाता हूं। मैं भारत का मजदूर हूं कला कौशल दिखलाता, महल इमारत गढ़ने में। हाथों का हुनर रंग लाता, ऊंची अटारी चढ़ने में। परिवार…

  • शांतिदूत | Poem shantidoot

    शांतिदूत ( Shantidoot )   शांति दूत सृष्टि नियंता माधव हस्तिनापुर आए खबर फैल गई दरबारों में मैत्री का संदेशा लाए   महारथियों से भरी सभा स्वागत में दरबार सजा दिया संदेशा पांडवों का केशव क्या है कहो रजा पुत्र मोह में बंधे हुए धृतराष्ट्र कुछ कह नहीं पाते थे अधिकार आधा पांडवों का देते…

  • Kavita | पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो

    पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो ( Patrakar Hoon Patrakar Rahne Do ) ******* लिखता हूं कलम को कलम कागज़ को काग़ज़ ग़ज़ल को ग़ज़ल महल को महल तुम रोकते क्यों हो? टोकते क्यों हो? चिढ़ते क्यों हो? दांत पीसते क्यों हो? मैं रूक नहीं सकता झुक नहीं सकता बिक नहीं सकता आजाद ख्याल हूं अपनी…

  • सत्यमेव जयते | Satyamev Jayate

    सत्यमेव जयते ( Satyamev Jayate ) सत्यमेव जयते ऋषि मुनि सब कहते ।। राम चले सत्य की डगर । मुश्किल में भी नहीं छोड़ा सत्य मगर ।। अपनी राहों में सबको गले लगाया । पाप पुण्य का पाठ सबको पढ़ाया ।। माता-पिता का मान जग में बढ़ाया । सम्मान देकर सबको नाम कमाया।। कर्म से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *