Karn par Kavita

नही है कर्ण जैसा कोई दानी | Karn par Kavita

नही है कर्ण जैसा कोई दानी

( Nahi hai karn jaisa koi dani )

 

जगत में कई है बलवान और महा-ज्ञानी,
लेकिन नही है इस कर्ण जैसा कोई दानी।
कोई पीने को ना देता एक गिलास पानी,
उसने तो दिया कवच कुण्डल महा-दानी।।

सूर्य-नारायण का वह ऐसा महाबली पुत्र,
कौरवों की सेना में दुर्योधन का ‌यह मित्र।
लड़ा यह धनुर्धारी ऐसे महाभारत रण में,
जीवन भर रहा दुःख एवं कष्टों के घेरें में।।

वह कर्ण था राजकुमारी कुन्ती ज्येष्ठ पुत्र,
स्वीकार ना पाई क्यों कि वह थी कंवारी।
ख़ुद अपने को दाग़ से बचाने के खातिर,
गंगानदी में बहा दिया पुत्र नही स्वीकारी।।

पूरी उम्रभर रहा अपमान की घूट पीकर,
शिक्षा नही दी गुरु ने सूत पुत्र समझकर।
द्रोपदी स्वयंवर में यही अपमानित हुआ,
फिर दुर्योधन के संग अधर्म से यह जुड़ा।।

सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर ने खाई ऐसी अनेंक मार,
तब भी न मानी ये महाबली अपनी हार।
किया दुर्योधन ने सम्मान आदर-सत्कार,
आज भी याद करता है कर्ण को संसार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • एक चने ने

    एक चने ने मेरे आँगन नित्य सवेरे बुलबुल आती एकसच्च बोलो-सच बोलो की मधुर लगाती टेक मधुर लगाकर टेक मुझे हैरान करेकैसी खोटी बातें ये नादान करे झूठा और बेईमान भला सच कैसे बोलेज़हर बेचने वाला अमृत कैसे तौले मूरख पंछी मुझको कैसी सीख दे रहानहीं चाहिए बिन मांगे क्यों भीख दे रहा तेरी मीठी…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • सुगबुगाहट | Sugbugahat

    सुगबुगाहट ( Sugbugahat )    चलना नही सीखा समय के साथ जो, वक्त ने भी कभी किया नही माफ उसे वक्त करता नही गद्दारी कभी किसी से भी आंधी के पहले ही हवाएं तेज कर देता है हो रही सुगबुगाहट जो सुनता नही उसकी चीखें दुनियां को सुनाई देती हैं यादें तो होती हैं संभलने…

  • आई लव यू में | I Love you Mein

    आई लव यू में ( I Love you Mein ) प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अथाह । आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह।। अंतराल विलोप पथ, मैत्री चाहना परिवेश । हर पल आनंद जन्य,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *