Bhole Baba Barfani

भोले बाबा बर्फानी | Bhole Baba Barfani

भोले बाबा बर्फानी

( Bhole Baba Barfani ) 

 

शिव शंकर भोलेनाथ सदा ही रखना हम पर हाथ,
आप है त्रिलोकी के नाथ और आप ही भूत-नाथ।
शीश पर आपके चन्द्रमा और बहे जटाओं से गंगा,
बर्फानी-रूप बनाकर आतें हो हर वर्ष अमरनाथ।।

गले में रहता आपके साॅंप और त्रिशूल रहता हाथ,
पीते भांग घोंटके आप देते निर्बल का सदा साथ।
बहुत सारे है आपके नाम भक्ति करतें सुबह शाम,
कार्तिक गणेश पुत्र आपके पार्वतीजी होतीं साथ।।

सोमनाथ मल्लिकार्जुन महाकालेश्वर एवं वैद्यनाथ,
भीमाशंकर रामेश्वर नागेश्वर त्र्यंबकेश्वर विश्वनाथ।
केदारनाथ भोलेनाथ शिवशंकर भी आपका नाम,
पशुपतिनाथ व नीलकंठ घृष्णेश्वर आप बद्रीनाथ।।

हम तो है आपके दीवानें ये, दुनियां भी है दीवानी,
रखना सदा ही मेहरबानी मेरे भोले बाबा बर्फानी।
तीनों लोक के आप स्वामी त्रिकालदर्शी अंतर्यामी,
बसें हों पहाड़ों में कहीं बर्फ़ एवं कहीं पानी-पानी।।

जगह जगह लगते भंडारे नीलकंठ महादेव तुम्हारे,
जन्म जन्म के पाप धुल जातें जो भक्त जातें द्वारे‌।
है अमरनाथ की कथा पुरानी सुनना सभी कहानी,
सभी के रोग हर लेते हो बाबा आप है इतने प्यारे।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जीवन बसंत | Jeevan Basant

    जीवन बसंत ( Jeevan Basant )    नेह उत्संग जीवन बसंत कर्म पुनीत धर्म पावन, यथार्थ पथ नित्य गमन । समन्वय परिस्थिति पट, आशा उमंग अंतर रमन । मैत्री प्रभा मुखमंडल संग, सकारात्मक सोच अत्यंत । नेह उत्संग जीवन बसंत ।। नैराश्य हल मुस्कान, हास्य विमुक्त जड़ता । मिलनसारी उन्नत चरित्र, मृदुलता दूर कड़कता ।…

  • अन्नपूर्णा हो तुम घर की | Kavita

    अन्नपूर्णा हो तुम घर की ( Annapurna ho tum ghar ki )   संस्कार संजोकर घर में खूब ख्याल रखे घर का अन्नपूर्णा हो तुम घर की घर लगता तुमसे स्वर्ग सा   मधुर विचारों से सुसज्जित महके घर का कोना कोना नारी कर कमलों से ही प्यारा लगे घर सलोना   स्वच्छ धुले हाथों…

  • तब होगी मेरे मन में हरियाली | Man mein Hariyali

    तब होगी मेरे मन में हरियाली ( Tab hogi mere man mein hariyali )    घर-परिवार रहें सुखी और सम्पन्न, रहें आशीष भगवान ‌का सभी पर। प्रेम महोब्बत से रहें हम सारे लोग, कलह कलेश कोई रहें न धरा पर। तब होगी मैरे मन में हरियाली।। बीज-बुवाई सभी खेतों में हो जाएं, बारिश होकर फ़सल…

  • बचपना | बालगीत

    बचपना  ( Bachpana ) पुआल पर दौड़कर जीत जाते हैं, बारिश में भीगकर नाव चलाते हैं। बर्तनों से खेलकर खाना बनाते हैं-, चुपके से चलके याद, बचपन में चले जाते हैं । मुकुट मोर पंखों का लगाकर, कृष्ण बन जाते हैं, नीले आकाश को छूकर धरती पर इतराते हैं। कपड़ा ओढ़ मेढ़क बनकर, बारिश करवाते…

  • बेरोजगार | Berozgar

    बेरोजगार ( Berozgar )   रोजगार नहीं मिला जिसे वह बेरोजगार होता है , लेकिन लोगो की नजर में वह बेकार होता है । सारा दोष लोग उसके कर्म का ही मानते हैं , पर कुछ दोष भाग्य और सरकार का भी होता है। प्रतिकूल मौसम में भी वह दर दर भटकता है, नोकरी के…

  • लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

    लफ़्ज़ों की हकीकत ( Lafzon ki Haqeeqat )    मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में समेट नही सकती क्योंकि— तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से गृहण करना चाहती हूँ किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में कितना भयप्रद है। नकार देती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *