Sawan mein Nahin Aaye Bhartar

सावन में नहीं आए भरतार | Sawan mein Nahin Aaye Bhartar

सावन में नहीं आए भरतार

( Sawan mein nahin aaye bhartar )

 

राह तक रही ये अंखियाॅं जो प्रेम दीवानी तेरी,
साजन के बिन है अधूरी प्यारी सजनी ये तेरी।
तेरे बिना साजन ये सावन लग रहा सूना-सूना,
कब आओगे हमें बतादो तड़पे ये चाॅंदनी तेरी।।

विरह में ऐसे तड़प रहें जैसे नही बदन में जान,
सूने बाग-बगीचें में तेरी ढूॅंढ रहें आज पहचान।
गुमसुम यह हमारा मन कैसे झूमें सखियों संग,
जब आओगे प्रियवर तुम तब आएंगी मुस्कान।।

कैसे करे ये श्रृंगार सावन में नहीं आए भरतार,
नहीं ये मेहॅंदी रचती है नहीं यह लहंगा जचता।
विरह में तड़प रहें है जैसे खुशियाॅं लगती कम,
नहीं यह झूला हमें सुहाता सावन सूना लगता।।

नहीं कोयल की कूक है एवं नहीं मोर आवाज़,
कैसे करें हम श्रृंगार न पिया के कोई समाचार।
अब विरह की पीड़ा हमारी समझो आप ईश्वर,
कितना करवाओगे और प्रियवर का इन्तजार।।

किसको क्या बताएं हम भूख- प्यास लगे कम,
ना चिट्ठी ना कोई सन्देश वो गए है ऐसे परदेश।
थक गई अब मेरी अंखियाॅं राह तुम्हारी तकते,
अब आ जाओ ना तरसाओ बालम अपनें देश।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • प्रथम-गुरू | Pratham guru kavita

    “प्रथम-गुरू” ( Pratham guru )   गुरु है ब्रम्हा-गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा प्रथम गुरु मेरे मात-पिता, दिया जनम दिया आसरा उनके जैसा धरती में क्या, नहीं अम्बर में भी दूसरा पाल-पोस कर बड़ा किया, नहीं होने दी कमी कोई प्यार नहीं कोई उनके जैसा, न ही मिलावट है कोई गुरु है ब्रम्हा,गुरु…

  • समय का कालखंड | Kavita Samay ka Kalkhand

    समय का कालखंड ( Samay ka kalkhand )   समय की महत्ता जो समझे वही  है  बलवान, समय के संग चलनेवाला होता  है  धनवान। सु अवसर  पाकर जो कर्म से मुकर जाता है, वह अभागा है धरती पर जीवन भर पछताता है। समय ही करावत लड़ाई-झगड़ा बनावत राजा रंक फकीर, समय ही बनाता-बिगाड़ता रिश्ता और…

  • होगा निश्चय सबेरा

    होगा निश्चय सबेरा   अधिकार है सबको जीने का राजा रंक और फकीर, तृप्त होता कोई ख़्वाब देखकर हँसकर काटता कोई गम के जंजीर। लाख उलझनें हो जीवन में ख़्वाब सभी सजाते हैं, किसी के ख़्वाब पूरे होते किसी के अधूरे रह जाते हैं। नीद में देखता ख़्वाब कोई कोई सो नही पाता है, न…

  • मैं अक्सर

    मैं अक्सर   मैं अक्सर गली में बजती तुम्हारी पायल के घुँघरुओं की रुनझुन से समझ लेता हूँ तुम्हारा होना……   बजती है जब-जब सुबह-शाम या दोपहर जगाती है दिल की धड़कन और देखता हूँ झांक कर बार बार दरवाजे से बाहर…….   बहुत बेचैन करती है मुझे छनकती तुम्हारी पायल और खनकती पायल के…

  • ट्रैफ़िक जाम | Traffic Jam

    ट्रैफ़िक जाम ( Traffic Jam )   जब सड़कें नहीं चलती तब गलियाँ चलती हैं, जब गलियाँ भी नहीं चलती, तब लोग पैदल चलने लगते हैं। पैदल चलना केवल स्वास्थ्यकर ही नहीं होता बल्कि क्रांति का द्योतक होता है उस व्यवस्था के विरुद्ध जो सड़कें, गलियां जाम करने को मजबूर करते हैं, तब पैदल चलने…

  • वजन घटाना जरूरी है | Motapa par kavita

    वजन घटाना जरूरी है ( Vajan ghatane jaruri hai ) ***** डोले शोले नहीं , वजन घटाने पर दें जोर, मधुमेह हृदयरोग व स्ट्रोक का यही है तोड़। ओबेसिटी कांग्रेस में ऐसा जताया गया है, मोटापे को हृदय के लिए खतरा बताया गया है। वजन में कमी लाकर- टाईप-2 मधुमेह की संभावना 42% तक घटा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *