मधुरिम अहसास

बिन तेरे कृष्ण है आधा | Bin Tere Krishna hai Aadha

बिन तेरे कृष्ण है आधा

( Bin Tere Krishna hai Aadha )

कौन सा तप की हो राधा?
या कोई जादू की हो!
कोई शक्ति हो ?
अथवा भक्ति की हो?
आसक्ति की चरम सीमा तक आसक्त ,
तीनों लोक के स्वामी विष्णु,
तुम्हारे भक्त आसक्त हैं।
स्नेह सुधा बरसाने वाली राधा,
बिन तेरे कृष्ण हैं आधा।,
तेरे गले का घाव,
हरि चरण पर उभर जाए,
तेरे ऑसू कृष्ण को ,
बेहद पीड़ा पहुंचाए ,
रासलीला की आविष्कत्रीं,
छन्द ताल मदनारी हो,
बावरा हुआ छलिया हरि,
तेरे पीछे-पीछे भागे है,
कृष्ण को जो साधे वो राधे,
जिसके प्रेम की विरह में जले,
ऐसी अहोभाग्यशाली है राधे,
मिलन नहीं यादगार इश्क मिला,
ताउम्र का प्रेमिल सौभाग्य मिला,
उद्धार हो जाए जो बोले राधे-राधे,
राधे के बिना गिरधर हैं आधे,
कुछ दया हम पर भी बरसा दो,
हम है प्रेम के भूखे अभागे ,
मेरी नईया पार लगा दो|

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

गणेश वंदन | Ganesh Vandana

Similar Posts

  • निर्णय लेना है | Kavita Nirnay Lena Hai

    निर्णय लेना है  ( Nirnay Lena Hai ) बड़े ही अजीब हैं वो लोग जो इंसानों से नफरत करते हैं। दिन रात हिंदू मुस्लिम का राग न जाने क्यों अलापते रहते हैं। या तो वो मानव नही है दानव रूप में जन्म लिये है। इसलिए हम सब लोगों की एकता को नष्ट कर रहे हैं।।…

  • वालिदैन | Walidain par kavita

    वालिदैन ( Walidain )  ( 2 )  वालिदैन के फ़र्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल वालिदैन के कर्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल पैदाइश से गुरू नोनहिल अल्हड़ जवानी तक क़दम दर क़दम अदा करना बड़ा मुश्किल मां के आंचल पिता के आग़ोश तक लम्हा दर लम्ह़ा अदा करना बड़ा मुश्किल गोद टर देता गंदी गिला शिक्वा…

  • हस्ती | Kavita Hasti

    हस्ती ( Hasti ) बरसती बूंदों को गिनते हो क्यों लहराते सागर को देखिये व्यक्तिगत मे झांकते हो क्यों उसके परिणामों को देखिये माना कि वह आज कुछ नहीं उसके मुकाम को तो देखिये कदमों को उसके देखते हो क्यों कर रहे उसके प्रयासों को देखिये रोक पाने की उसे हस्ती नहीं तुम्हारी वह बिकाऊ…

  • मैं हैरान हूं | Main Hairan Hoon

    मैं हैरान हूं ( Main Hairan Hoon ) मैं हैरान हूं, आखिर क्यों लोग? मौत का जिम्मेदार, बाबा को नहीं मान रहे , क्यों लोग मात्र , सेवादार और आयोजकों को, दोषी ठहरा रहे हैं। आखिर कौन सा डर , बाबा को दोषी मानने से , रोक रहा है । कहीं बाबा श्राप न देदे…

  • छत्रपति वीर शिवाजी | Shivaji Maharaj par Kavita

    छत्रपति वीर शिवाजी ( Chhatrapati Veer Shivaji )    पूरी ज़िन्दगी करता रहा वह संघर्ष वीर मराठा, नाम था जिसका छत्रपति शिवाजी महाराजा। महान उनको बनानें में समर्थ रामदास के हाथ, दुःख दर्द अपनी प्रजा का ये राजा ही समझा।। दादा कोणदेव के संरक्षण में ली विद्या अपार, माॅं जिजाऊ मार्गदर्शन से मिला धर्म-संस्कार। महाराणा…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस हिल – मिल नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाएं ।भुवाल – माता के सब मिल मंगल गीत गाएं।श्रद्धा और समर्पण का ले संबल चरण बढ़ायें।भुवाल माता के स्मरण से अध्यात्म दीप जलायें ।सागर में लहरें ज्यों अहं भावना का विलय करें ।आत्म – पक्ष के सही लक्ष्य को अपनायें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *