चर्चा तेरी गली का

चर्चा तेरी गली का | Charcha Teri Gali Ka

चर्चा तेरी गली का

( Charcha Teri Gali Ka )

मुझ से ही चल रहा है चर्चा तेरी गली का

कैसा महक रहा है रिश्ता तेरी गली का

जब ख़ुद को भूलना भी आसान हो गया फिर

क्यों याद आ रहा था नक़्शा तेरी गली का

अब सारा शहर जिसकी लपटों में जल रहा है

वाबस्ता था वो मुझ से बलवा तेरी गली का

कुछ लोग कह रहे थे दीवाना तेरा मुझ को

मस्ताना कर गया है फ़िक़रा तेरी गली का

हर सम्त जैसे मेरी मंज़िल बता रही हो

हर रास्ते से निकला रस्ता तेरी गली का

कल रात हट गये थेे पर्दे जो खिड़कियों से

उड़-उड़ के आ रहा था जलवा तिरी गली का

उसको ही ले गई है साग़र हवा उड़ा कर

लिक्खा था जिस वरक़ पे किस्सा तिरी गली का

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • अपनों ने मुझको रुलाया बहुत है | Rulaya Bahut hai

    अपनों ने मुझको रुलाया बहुत है ( Apno ne mujhko rulaya bahut hai )   वफ़ा से ही रिश्ता निभाया बहुत है किसी को यूं अपना बनाया बहुत है जो तकलीफ दिल को बहुत हो रही अब किसी से यहाँ दिल लगाया बहुत है वही मेरे ऊपर हंसा है यहाँ तो जिसे हाल दिल का…

  • नहीं कभी वो हमारे क़रीब आये है | Kareeb Shayari

    नहीं कभी वो हमारे क़रीब आये है ( Nahin kabhi jo hamare kareeb aaye hai )   जिन्हें समझा घर हमारे हबीब आये है वहीं बनके घर हमारे रकीब आये है निभाएंगे क्या मुहब्बत वहीं वफ़ा हमसे हमें देने घर हमारे सलीब आये है दुखाने दिल को हमेशा रहें आते ही वो नहीं मुहब्बत के…

  • बारिश | Baarish Poem

    बारिश ( Baarish )    आई है सौ रंग सजाती और मचलती ये बारिश रिमझिम रिमझिम बूंदों से सांसों में ढलती ये बारिश। दर्द हमेशा सहकर दिल पत्थर के जैसे सख़्त हुआ सुन कर दर्द हमारा लगता आज पिघलती ये बारिश। याद हमें जब आते हैं वो उस दिन ऐसा होता है पांव दबाकर नैनो…

  • मौजू सुहाने आ गये

    मौजू सुहाने आ गये वो बहाने से हमें हर दिन बुलाने आ गयेशायरी के वास्ते मौजू सुहाने आ गये इस कदर डूबे हुए हैं वो हमारे प्यार मेंउनकी ग़ज़लों में हमारे ही फ़साने आ गये अनसुनी कर दी जो हमने आज उनकी बात कोहोश इक झटके में ही उनके ठिकाने आ गये उस घड़ी हमको…

  • कभी तुम प्यार से बस इक नज़र देखो

    कभी तुम प्यार से बस इक नज़र देखो कभी तुम प्यार से बस इक नज़र देखोफ़क़त मुझ को भी अपना मान कर देखो विरासत में नहीं मिलते ख़ुशी के पलये काँटों से भरा मेरा सफ़र देखो लक़ब मुझ को मिले जो अब तलक सारेमिरी माँ की दुआ का है असर देखो अगर जो प्यार में…

  • कलाम है क्या

    कलाम है क्या ये गोल मोल मुहब्बत भरा कलाम है क्यातमाम उम्र यहीं पर तेरा क़याम है क्या कबूल कैसे मैं कर लूँ बता तेरी शर्तेंबिना ये जाने तुझे लेना मुझसे काम है क्या जो बार बार मुझे हुक्म देता रहता हैसमझ लिया मुझे तूने बता गुलाम है क्या जो हर घड़ी चला आता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *