चिट्ठी और संदेश

चिट्ठी और संदेश

चिट्ठी और संदेश

तेरी यादें, हवाओं में सजी हैं,
हर आहट में तेरी कोई कड़ी बसी है।
चिट्ठी न कोई, न ही कोई पैगाम,
तेरे बिना वीरान लगे ये सारा जहां तमाम।

तेरे जाने का दर्द, अब भी दिल से उतरता नहीं,
हर रास्ता तेरा पता पूछता है, कहीं पर भी रुकता नहीं।
जाने वो कौन सा देश है, जहाँ तेरा बसेरा है,
तूने क्यों छुड़ाया हाथ, तेरे जाने से ये जीवन अंधेरा है।

आंसुओं की धारा है, हर गली का किनारा है,
तेरे नाम की गूंज है, हर बात में तेरा सहारा है।
क्या कोई संदेश छोड़ कर गई थी तुम,
जो अब भी मेरे हर ख्वाब में गूंजती हो तुम।

अगर कोई छोर हो, तो बतला,
मैं पहुंच जाऊंगा वहां,
तेरे बिना अधूरी हर राह, हर दुआ यहाँ।
लौट आ मेरे दर्द को सुकून देने,
तेरे बिन ये दिल में दर्द की धूम मची है।
तेरी यादें, हवाओं में सजी हैं,
हर आहट में तेरी कोई कड़ी बसी है।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • मौसम-ए-गुल | Poem mausam-e-gul

    मौसम-ए-गुल! ( Mausam-e-gul )   ख्ब्वाब अपना पांव पसारने लगे हैं, परिन्दे घोंसले को लौटने लगे हैं। दिल के दस्तावेज पे लिखा उसने नाम, आजकल दिन उसके इतराने लगे हैं। बुलबुल भी खुश है और चमन भी खुश, मौसम-ए-गुल देखो बिहसने लगे हैं। खिजाँ के दिन कब टिके हैं जहां में, मेंहदी वाले हाथ महकने…

  • मैं आऊंगा दोबारा | Kavita Main Aaunga Dobara

    मैं आऊंगा दोबारा ( Main Aaunga Dobara )     ये गांव ये चौबारा मैं आऊंगा दुबारा चाहे सरहद पे रहुं या कहीं भी रहूं पहन के रंग बसन्ती केसरिया या तिरंगी पगड़ियां मैं आऊंगा दुबारा के देश मेरा है प्यारा   सिर मेरे कफ़न दिल में है वतन लाज इसकी बचाने हो जाऊंगा हवन…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

    चलना सीखे नही ( Chalna sikhe nahi )    चलना सीखे नही ,और दौड़ने निकल पड़े संभलने के प्रयास मे,लड़खड़ाकर गिर पड़े होती अगर जिंदगी ,यूं ही आसान इतनी तो सोचिए, कामयाबी के पैर क्यों छाले पड़े गुजर जाती है एक उम्र पूरी,चढ़ाई मे चाहते हो ,घर से निकलते ही हों झंडे खड़े माना की…

  • मैं भारत का मजदूर हूं | Poem in Hindi on Majdoor

    मैं भारत का मजदूर हूं ( Main bharat ka majdoor hoon )    मैं भारत का मजदूर हूं, मेहनत की रोटी खाता हूं। धूप छांव सर्दी गर्मी में, नित खून पसीना बहाता हूं। मैं भारत का मजदूर हूं कला कौशल दिखलाता, महल इमारत गढ़ने में। हाथों का हुनर रंग लाता, ऊंची अटारी चढ़ने में। परिवार…

  • किसानों की राहें | Kisano ki Rahen

    किसानों की राहें! ( Kisano ki Rahen )   आँसू से लथपथ किसानों की राहें, कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ। सियासी अखाड़े उन्हें छोड़ दें अब, मुसीबत पहाड़ों की या तोड़ दें अब। लागत किसानों की तो वो दिलाएँ, कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ। आँसू से लथपथ किसानों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *