Rishton ka Farz

रिश्तों का फर्ज | Rishton ka Farz

रिश्तों का फर्ज

( Rishton ka farz )

 

जिंदगी के हर रास्ते संग संग पार करेंगे
अपने हर फर्ज को निभाते रहेंगे

जिंदगी के हर रंग में रंग जायेंगे हम
जिंदगी का हर सफर साथ में ही तय कर

रिश्तों में आई खटास भी अगर कभी
मिठास उनमे हमेशा हम भरेंगे

निभायेंगे हर जिम्मेदारियां
हम अपनी
यारी का भी रिश्ता हम बनाएंगे

जिंदगी के भी बहुत सबक सीखे हैं हमने
दहलीज घर की हम सजायेंगे

करना खता माफ गर हो जाये कभी
बा अदब फर्ज अपना हम निभायेंगे
जिंदगी के हर रंग में रंग जायेंगे

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

मेरी कलम | Meri Kalam

Similar Posts

  • समस्या नहीं, समाधान बनें

    समस्या नहीं, समाधान बनें   जब जनमानस उद्वेलित हो, अथाह नैराश्य भावों से । हिम्मत नतमस्तक होने लगे, अनंत संघर्षी घावों से । तब सकारात्मक सोच से, प्रेरणा पुंज अनूप गान बनें । समस्या नहीं, समाधान बनें ।। जब जीवन पथ पर, संकट बादल मंडराने लगे । लक्ष्य बिंदु भटकाव पर, आत्म विश्वास डगमगाने लगे…

  • हम भारत और नेपाल हैं | Kavita Nepal Bharat Sambandh Par

    हम भारत और नेपाल हैं ( Hum Bharat Aur Nepal Hain )  हम भारत और नेपाल हैं एक सुदामा तो एक गोपाल हैं सदियों से हम एक हैं भिन्नताएं न अनेक है एक पहाड़ के छांव है एक ही शहर गांव है हम दोनों ठहरते हैं जहां मानो एक ही चौपाल है एक सुदामा एक…

  • व्याकुलता | Vyakulta

    व्याकुलता ( Vyakulta )   खोज लेती है धारा प्रवाह अपना आपसे सलाह लेती नहीं निगाहों में जिनके बसता हो सागर वो नदी नालों में कभी रुकते नहीं आदि से अनंत तक की यात्रा रहती है गतिमान सदैव ही ठहर सकते हैं भले मन या तन से आप आपकी कहानी कभी रुकती नहीं अन गिनत…

  • नज़र

    नज़र ** नज़र लगी है उसको किसकी? मिटी भूख प्यास है उसकी। हरदम रहती सिसकी सिसकी, नज़र से उसके लहू टपकती। ना कभी हंसती, ना कभी गाती, विरह की अग्नि उसे जलाती। ना कुछ किसी से कहती, चेहरे पे छाई उदासी रहती। बातें करती कभी बड़ी-बड़ी, चांद तारों की लगाती झड़ी। ओ बावरी! कौन है…

  • ओ मेरे बेटे | O Mere Bete

    ओ मेरे बेटे ! ( O mere bete )    कल को जब तुम बड़े हो जाओगे और मैं बूढ़ा हो जाऊंगा तो तुम भी अपनी गृहस्थी बसाओगे और एकदम व्यस्त हो जाओगे तो तुम मुझ पर ध्यान दे पाओगे ना बेटा।   कल को जब लड़खड़ाने लगे मेरे कदम शरीर में मेरे ताकत रहे…

  • श्री राधे | Shree Radhe Poem in Hindi

    श्री राधे ( Shree radhe )     मृदुल भाषिणी सौन्दर्य राधिणी रसकिनी पुनीता..श्री राधे। नित्य नवनीता रास विलासिनी दिव्य सुहासिनी.. श्री राधे।   नवल किशोरी अति ही मोही नित्य सुखकरनी…श्री राधे। कृष्ण आनन्दिनी आनन्द कादिनी कंचन वर्णा….श्री राधे।   नवल ब्रजेश्वरी नित्य रासेश्वरी रस आपूर्ति…श्री राधे। कोमल अंगिनी कृष्ण संगिनी प्रेम मूर्ति तुम…..श्री राधे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *