चुनावी हलचल

चुनाव

चुनाव

सही व्यक्ति को – – – – – –

ज्यों ज्यों चुनाव आ रहे हैं।
नेताजी लाड़ जता रहे हैं।

जातिवाद की दुहाई दे रहे ।
खुद चरित्र की सफाई दे रहे ।

वाणी में मधु घुल गया है।
ओठों पै गुलाब खिल गया है।

दुखती रगें पहचानते हैं।
कैसे संतुष्ट करें जानते हैं ?

मर्यादाऐं तोड़ रहे हैं।
नेतिकताऐं छोड़ रहे हैं।

सेक रहे हैं अपनी रोटी ।
नोंच रहे जनता की बोटी ।

राजनीति की बदली भाषा ।
लोकतंत्र बन गया तमाशा ।

वोटर भी अब समझदार है।
बहुत घाघ व होशियार है।

सौदेबाजी कर लेता है।
फिर भी वोट नहीं देता है।

मक्कारों को देना चोट ।
सही व्यक्ति को देना वोट ॥

राम अवतार शर्मा
बाड़ी (धौलपुर ) राजस्थान ।

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • उजाड़ो न दुनिया | Ujado na Duniya

    उजाड़ो न दुनिया ! ( Ujado na duniya )    पैग़म्बरों की जमीं,अम्न बोते चलो, जंग को जहां से बचाते चलो। बंट गई है दुनिया आज दो धड़ों में, लगी आग को तुम बुझाते चलो। फासला बढ़ा है लोगों के अंदर, दिल की दूरियाँ को घटाते चलो। नहीं थम रहे हैं आँसू जहां के, उदासी…

  • हिंदी की गौरव गाथा | Hindi ki Gaurav Gatha

    हिंदी की गौरव गाथा ( Hindi ki Gaurav Gatha ) मन के भाव व्यक्त करने का माध्यम है हिंदी।ऐसी साहित्यिक रस धार है हिंदी। सभी को समानता का अधिकार दिलाती है हिंदी।छोटे बड़े अक्षरों का भेद मिटाती है हिंदी। टूटे अक्षरों को सहारा देती है हिंदी।सभी क्षेत्रीय भाषाओं का हार है हिंदी। सभी नदियों को…

  • पिता | Pita chhand

    पिता ( Pita ) कृपाण घनाक्षरी   पिता प्रेम का सागर, अनुभवों का खजाना। शिक्षा संस्कार देकर, देते जीवन संवार।   सबका देते साथ वो, हंस हंस बतियाते। दरिया दिल पिता का, करते खूब दुलार।   पिता संबल हमारा, पीपल की ठंडी छांव। झरना वो प्यार भरा, बहती स्नेह बयार।   संघर्षों से भिड़ जाते,…

  • तेरी हर बात | Poem teri har baat

      तेरी हर बात ( Teri har baat )     कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये   कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये   कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये कभी माघ- फाल्गुन…

  • परम हितकारी है करेला | Karela

    परम हितकारी है करेला ( Param hitkari hai karela )    परम हितकारी एवं औषधीय गुणों का है यह भण्डार, जिसका नियमित-सेवन पेट रोगों में करता है सुधार। ये मधुमेह के रोगियों के लिए जो है औषधि रामबाण, इन हरि सब्जियों में मानों जैसे ये सबका है सरदार।। कड़वा होने पर भी बहुत लोग इसको…

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *