फैला दें विश्व मे मानवता का अमर प्रेम एवं विश्व शान्ति के नारों को

साम्प्रदायिकता | Sampradayikta kavita

 साम्प्रदायिकता 

( Sampradayikta : Hindi Poem)

 

है, अंधी विषकन्या

इसकी आँधी जब जहां चली,

छोड़ती गई विनाश,

गहरे दाग, मरघट सा सन्नाटा  !!

सम्प्रदायिकता

की खेती की जाती है !!

मंदिर , मस्जिद, गिरिजाघर एवं गुरुद्वारों में,

इसके लिए आवश्यकता होती है..

झूठे नारों एवं अफवाहों की !!

तभी तो इनका प्रयोग किया जाता है,

धर्म-भेद ,वर्ण-भेद , एवं वर्ग-भेद के कार्यों में !

साम्प्रदायिकता

 है सुगम प्रसारिणी,

 सभी आधुनिक संचार माध्यमों में !!

साम्प्रदायिकता

है अति संहारक

 सभी आधुनिक हथियारों में

जिसकी ज्वाला में जल रहे हैं,

भारत, इजरायल एवं अरब देश !!

आओ मिल कर तोड़ दें

धर्म-भेद , वर्ग-भेद  एवं

वर्ण- भेद की दीवरों को

फैला दें विश्व मे

मानवता का अमर प्रेम एवं

विश्व शान्ति के नारों को  ।

 

लेखक: आर.डी. यादव 

Ex ADCO ( co-operative UTTAR PRADESH )


यह भी पढ़ें :-

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

Similar Posts

  • किराए की मस्ती | Kiraye ki Masti

    किराए की मस्ती ( Kiraye ki masti )   खार ही खार बिखरे हैं चमन में  मिलते नहीं फूल गुलाब के सवालों की चादर में लिपटे हैं सभी  मिलते नहीं उत्तर जवाब के  साथ की जरूरत में आता नहीं साथ कोई  निकल जाने पर वक्त के  मिल जाते हैं हमदर्द  कई मिलते हैं रिश्ते अपने…

  • जलेबी | Jalebi par Kavita

    जलेबी ( Jalebi)    हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी, गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी। तुर्को ने लाया भारत में देखो, लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी। व्यंग्य से भरी है इसकी कहानी, फीकी न पड़ती इसकी जवानी। खुशबू है अंदर, खुशबू है बाहर, खुद को मिटाकर चमकी जलेबी। हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी, गर्म…

  • प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सत्र 2024-25

    “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” सत्र 2024-25   अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर सहज सरस शिक्षण अधिगम, भौतिक सुविधा युक्त परिवेश । शिक्षा संग सुसंस्कार अनुपमा, नवाचार प्रविधि कक्षा समावेश । मोहक सोहक शैक्षिक गतिविधियां, हर प्रयास सकारात्मकता सराबोर । अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर ।। सुयोग्य कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकवृंद, विद्यार्थी गण जिज्ञासु संस्कारी ।…

  • गौ सेवा | Gau Seva

    गौ सेवा ( Gau Seva )   भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से संपूर्ण देव लोक उर वसित, समुद्र मंथन विमल रत्न । सदा पुलकित मनुज जीवन, कर तत्पर सेवा प्रयत्न । पावन मंगल भाव उपमा, सनातन गौरव दर्शन स्तुति से । भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।। सिंग शोभा…

  • संतोष | Santosh par Kavita

    संतोष ( Santosh )   वक्त और हालात हमें सिखा रहे कई बात संतोष सुख का सागर आनंद मिले दिन रात   दमके सुंदर चेहरा होंठों की मुस्कानों से खुशियां मिलती हृदय को विरद बड़ाई कानो से   समदर्शी समभाव भरा सहनशीलता भरपूर धीरज धर्म संतोष हो घर खुशियां बरसे हजूर   जीवन में आनंद…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *