कोरोना काल में हो रहे सब मोटे !

कोरोना काल में हो रहे सब मोटे | Corona kal par kavita

कोरोना काल में हो रहे सब मोटे !

*****

कोरोना काल में बिगड़ी है आदत,

बढ़ी है तला भुना खाने की चाहत।

छुट्टियों जैसे सब खाना खा रहे हैं,

रोग-प्रतिरोधक क्षमता गंवा रहे हैं।

कैलोरी की खपत बढ़ी है,

वायरस से लड़ने की क्षमता घटी है।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने-

इसका खुलासा किया है,

दुष्परिणामों के प्रति हमें चेताया है।

कोरोना काल में-

लोग फास्टफूड और डिब्बा बंद खाना खा रहे हैं,

खाना पकाने से जी चुरा रहे हैं;

वर्कफ्राम होम और आलस के चलते-

जैसे तैसे खाना खा रहे है ।

होटलों की टेकअवे सर्विस भी इसकी वजह है,

लोग आॅडर कर मंगा रहे बेवजह हैं।

बाह्य भोजन खा खाकर वजन बढ़ा रहे हैं,

कई बीमारियों को घर बुला रहे हैं।

बढ़ते वजन को भी अनदेखा कर रहे हैं,

चिंतित भी नहीं हो रहे हैं-

अब हृदररोग, मधुमेह व स्ट्रोक बढ़ना तय है,

लोगों में जरा नहीं इसका भय है।

वजन बढ़ने से-

प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर पड़ रहा है,

सार्स-कोव-2 से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

ऐ लोगों!

समय रहते करो हस्तक्षेप-

वरना देर हो जायेगी,

फिर आधुनिकतम स्वास्थ्य सेवाएं भी

काम नहीं आयेंगी।

बीमारियां जब घर कर जायेंगी,

तो तुझे काल के गाल में ही समाएगी

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

रक्त पीना : मच्छरों की शौक या मजबूरी | Machchhar par kavita

 

 

Similar Posts

  • हाय री सरकार | Hi Ri Sarkar

    हाय री सरकार ( Hi Ri Sarkar )    सड़क पर  निकल पड़ी है  नौजवानों की एक भीड़ बेतहासा बन्द मुठ्ठी, इन्कलाब जिन्दाबाद  के नारों के साथ.  सामने खड़ी है एक फौज मुकम्मल चौराहे पर  हाथ में लिए लाठी – डन्डे, आँसू गोले और  गोलियों से भरी बन्दूकें  चलाने के लिए मुरझाये चेहरे वाले  नौजवानों…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita | Hindi Poem -किंवदंती

    किंवदंती  ( Kimvadanti )   किंवदंती बन हम  प्रेम का, विचरण करे आकाश में। जो मिट सके ना युगों युगों, इस सृष्टि में अभिमान से।   मै सीप तुम मोती बनो, तुम चारू फिर मै चन्द्रमा। तुम प्रीत की  तपती धरा, मै मेघ घन मन रात सा।   तुम पुष्प मै मधुकर बनूँ , मै …

  • मनी प्लांट | Money Plant

    मनी प्लांट ( Money Plant )    इस मनी प्लांट के आ रहें है आज पांच सौ के नोट, सतर्क रहना मेरे भाई अब मचेगी यह लूट-खसोट। बड़ी ही किस्मत वाला है जिसने लगाया ऐसा पौध, कुछ ही दिनों में आनें लगेगा दो दो हज़ार के नोट।। ‌ कठिन वक्त में भी हंसते रहना ये…

  • संस्कार | Sanskar par kavita

    संस्कार! ( Sanskar )   राम का संस्कार फिर देश में लाया जाए, पीकर आँसुओं को न जीवन बिताया जाए। खत्म हुआ समाज से छोटे- बड़े का अदब, भरत का वो कठोर तप सबको बताया जाए। लोग खौफजदा हैं आजकल के माहौल से, बाग की बुलबुल को बहेलिए से बचाया जाए। ठीकेदार बन बैठी घरों…

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

  • हिंदी | Poem on Hindi in Hindi

    हिंदी ( Hindi )    हिंदी ही हिंद की पहचान रही युगों युगों का यह सम्मान रही भारत का यह अभिमान रही भारत वासी का स्वाभिमान रही ज्ञान रत भारत का गान हिंदी हर भाषा का यही मूल ज्ञान हिंदी जन जन के हृदय की तान हिंदी आदि सनातन की पहचान हिंदी हिंदी ने ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *