कोरोना काल का पक्ष एक और!

कोरोना काल का पक्ष एक और | Kavita

कोरोना काल का पक्ष एक और!

( Corona Kal Ka Pach Ek Or )

 

जरा सोचें समझें कैसा है यह दौर?
भविष्य हमारा किधर जा रहा है?
देखो कोई चांद पर मंगल पर बस्तियां-
बसा रहा है!
उधर हम देख सोच भी नहीं पा रहे हैं
हम अनजाने डर से डरे जा रहे हैं
भय के मारे मरे जा रहे हैं।
मास्क भी पहने हैं
हैण्ड वाश और सैनिटाईज्ड भी किया है
कमोबेश एहतियात उनके सारे फाॅलो किया है!
फिर जाने क्यों डराया जा रहा है
सताया जा रहा है
ठेलियां पलट गरीबों को रूलाया जा रहा है।
डर इतना घर कर गया है मन में-
निकलने से कतरा रहे हैं।
पहले देते थे उदाहरण-
देखो निडर वो अभागन-
पीठ पर बच्चे को बांध,
बिल्डरों की सीढ़ियां रही है फांद!
वो देखो कैसे पैंतालीस डिग्री तापमान में,
बच्चे को बांध पेड़ की डाल में!
तोड़े जा रही है पत्थर,
जाने कैसी है वो निष्ठुर?
उनमें प्रकृति से लड़ने की क्षमता ज्यादा होगी या कम?
पहले यही कथन कहते थे न हम?
हृदय पर हाथ रख कर सोचो ,
हो अगर दम।
हमारे बच्चों की प्रकृति से लड़ने की क्षमता हो रही है कम,
बिना जरूरत विटामिन की गोलियां ले रहे हैं हम।
टीवी पर विज्ञापन रोज आता है
“डर के आगे जीत है”
पल में भूल जाते हैं?
सबक कोई सीख नहीं पाते हैं!
जब बच्चों की प्रकृति से लड़ने की क्षमता होगी कम,
तो निश्चय ही इस धरती विलुप्त होंगे हम?

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

आपस में रखें भाईचारा | Bhaichara par Kavita

Similar Posts

  • भाई में फौजी बणग्यो

    भाई में फौजी बणग्यो   छोड़ गाॅंवा की खेती-बाड़ी भाई में फ़ौजी बणग्यो, मूॅंछ मरोड़ कर निकलूं हूॅं भाई में नौकरी लागग्यो। गैंती फावड़ों और खुवाडयो‌ं चलाबो अब भूलग्यो, सीमा पर करुं रखवाली बन्दूक चलाबो सीखग्यो।। कलतक कोई न पूछतो अब रुतबो म्हारो बढ़ग्यो, आबा लागी घणी-सगाईया आज में भी परणग्यो। जनटर मनटर बणर आउॅंला…

  • भोर होने तक | Bhor Hone Tak

    भोर होने तक ( Bhor Hone Tak )   भोर तक तो चलना होगा रुकना और ठहरना होगा सफर है हमारी जिंदगी का लडखडाना और संभलना होगा हर मौसम के साथ रहना होगा हर मोड़ से हमें गुजरना होगा होंगे कईयों से गिले शिकवे भी सब में समझाना और समझना होगा धूप और छांव जरूरी…

  • सच्चाई की ताकत | Sachai ki taqat poem

    सच्चाई की ताकत ( Sachai ki taqat )  किन्तु परन्तु में न अमूल्य समय गंवाए, जो बात सही हो, खरी खरी कह जाएं। होती अद्भुत है सच्चाई की ताकत, छिपाए नहीं छिपती,है करती लज्जित होकर प्रकट। लज्जा अपमान जनक पीड़ादायक भी होती है, आजीवन पीछा नहीं छोड़ती है। लोग भूल भी जाएं- पर अपने हृदय…

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • चंद्रयान तीन | Poem in Hindi on Chandrayaan 3

    चांद पर भारत ( Chand par Bharat )   चांद की धरती पर ,भारत ने पांव पसार लिया ब्रम्हांड के नवयुग मे,खुद को संवार लिया विश्व की नजरें गड़ी ,भारत की वैज्ञानिकता पर करते थे उपहास जो,गिर गए अपनी ही निजता पर रुआब नही अभिमान नहीं,यही भारतीय सभ्यता लेकर साथ चलने की ,यही है कार्तव्यता…

  • हवा का झोंका | Hawa ka jhonka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   मधुर मधुर बहती पुरवाई मधुर हवा का झोंका आंगन में बहारें आई आया मनमीत अनोखा   खिल उठा मधुबन सारा महक गई वादियां सभी खुशबू फैली मोहक बन चहक गई कलियां तभी   उनके आ जाने से आया मस्त हवा का झोंका बहारों को मिल गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *