मां की ममता मां का प्यार

मां की ममता मां का प्यार

मां की ममता मां का प्यार

( 2 )

सच है मां सबसे प्यारी है
मां सारे जग से न्यारी है
मां बिना कोई रह न पाए
ठोकर लगे मां याद आए
मां ईश्वर का रूप लगता
मां की गोद मे सुख मिलता
इतनी खूबियां होने पर भी
मां घर मे बोझ बन जाती
जो घर मां से चलता था
उस घर मे मां गैर बन जाती
वर्द्धाश्रम में रहने लगती मां
निष्ठुर संतान का बोझ सहती मां।

shreegopalnarsan

श्रीगोपाल नारसन

( 1 )

मां की ममता मां का प्यार।
हर बच्चा करता मां को प्यार।।
मां से कोई नहीं होता उद्धार।
सारे जग में एक ही पुकार।।
जब मिलता है मां का दुलार।
रोता बच्चा हंसे सौ बार।।
मां के आंचल से मिटे अंधकार।
मां हमेशा मुस्कुराती रहम कर।।
मां हम सबकी हमेशा ईश्वर सलामत कर।
मां चलाती जिंदगी के हर मोड़ पर।।
मां पिलाती दूध हर काम छोड़कर।
मेरी मां रोती है परेशानियां देखकर।।
भूखी रही खिलाया मुझे मां ने रात काटी जाग कर।
लाख गलतियां हो मगर मां ने समझाई हर डगर।।
मां के बिना सुना है सारा संसार।
जिनके मां नहीं है उनसे पूछो मां का प्यार।।
जिन घरों में मां का है बसेरा।
उन घरों में रात नहीं है सवेरा।।
मां के चरणों में जन्नत है सर्वस्व निछावर।
रोटी बेटी दो वंशों की है मां धरोहर।।

सुखदेव शर्मा

एडवोकेट कवि जिला बदायूं

( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

महाराणा प्रताप जयंती | Maharana Pratap Jayanti

Similar Posts

  • ख्वाबों में जलाएगी | Kavita Khwabon mein Jalayegi

    ख्वाबों में जलाएगी! ( Khwabon mein Jalayegi )    ये जिस्म नहीं है बस आग बुझाने के लिए, अंतिम है इसका लक्ष्य मोक्ष पाने के लिए। अपनों से जंग बताओ कोई क्या लड़ेगा, अगर करो भी सौदा तो हार जाने के लिए। होता है गम बाढ़ के पानी के जैसा दोस्तों, बस साँसें टिकाए रखो…

  • ऐसे धनतेरस मनाए | Aise Dhanteras Manaye

    ऐसे धनतेरस मनाए ( Aise Dhanteras manaye )    धनतेरस को भले हर घर धन ना बरसे, लेकिन कोई भूखा रोटी को ना तरसे! भले खूब सारे पैसे हमारे घर ना आ पाये, लेकिन घर से हमारे कोई खाली न जाए। भले व्यापार में ज़्यादा मुनाफा ना कमाए, लेकिन किसी के दुख की वज़ह ना…

  • आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

    आहिस्ता आहिस्ता ( Aahista aahista )   आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर। छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर। शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग। मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग। धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा। कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा। बदल दिए हालात ने…

  • कागा की क़लम से | Kaga ki Kalam Se

    जाति धर्म जनता को नहीं बाटो जाति धर्म में ,मुफ़्त रेवड़ियां नहीं बांटो जाति धर्म में! चुनावों के चक्रव्यू में फंस धंस कर ,दलगत दलदल नहीं बाटो जाति धर्म में ! लोभ मोह माया छोड़ शिक्षा मुफ़्त करो ,अमीर ग़रीब नहीं बांटो जाति धर्म में! ऊंच नीच छूआ छूत भेद भव बेकार ,मानव को नहीं…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • संकेत | Sanket

    संकेत ( Sanket )    बेहतर है कल के लिए कल को भुला देना कल की संभावनाओं मे आज को बांधा नही करते.. मान लो की वह एक मौका था उनको समझ लेने का अब आपको ही अपनी समझ से आगे का सफर तय करना है… बीते का तो केवल पदचिन्ह ही शेष है आपके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *