78वाँ स्वतंत्रता दिवस | 78th Independence Day

78वाँ स्वतंत्रता दिवस

( 78th Independence Day )

आजादी पर्व पर चेतन निज घट में रमना हैं ।
क्या खोया क्या पाया उसका चिन्तन करना हैं ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
हमारा अवचेतन मन है ऐसा संग्राहलय ।
जिसे कहते है सुचिन्तित विचारों का आलय।।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
साधना में रत हैं उसके बखूबी होता उपयोग ।
बहुत सहायक हैं उनके होता इसका योग ।।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल, शुभ-शुभ रहें विचार |
उत्साह बढ़े चित चेतन में, निर्मल रहे हमारे आचार ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
कभी हम हँसते , कभी हम रोते ।
सम्भाव में रमकर हम जीवन जिएँ ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
सुख -दुख ,प्रेम-शोक है साथ में चलने वाली लीला ।
संयम , सम्यक् चिंतन धारी होता मोक्ष का वारि ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
समय का क्या भरोसा कब पँछी उड़ जाता ।
राग – द्वेष को जीतने वाला असीम सुख को पाता ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
संकल्प बिना सम्भव नहीं हैं सही मुकाम हासिल होना ।
इच्छा शक्ति से योग्यता धार आत्मा बन जाती परमात्मा।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
आत्मा अजर अमर अविनाशी शुद्ध दिव्य प्रकाश ।
निज आत्मा में सूख होता हो हमारा यह प्रयास ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥
आजादी पर्व पर चेतन निज घट में रमना हैं ।
क्या खोया क्या पाया उसका चिन्तन करना हैं ।
आजादी पर्व पर चेतन – ।।ध्रुव ॥

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

अक्षय तृतीया : आखा तीज

Similar Posts

  • गांधीजी के जीवन सिद्धांत

    गांधीजी के जीवन सिद्धांत २ अक्टूबर १८६९ को पोरबंदर में जिसने जन्म लिया,पुतली बाई मां पिता करमचंद ने मोहनदास नामकरण किया,पीर पराई देख जिसकी आंखें और हृदय भर आता था,करूणा दया देख टैगोर ने जिन्हें महात्मा नाम दिया। माता के गुरु श्रीमद राजचंद्र जैन धर्म के अनुयायी थे,गांधीजी के विदेश जाने पर मां के मन…

  • शिक्षक | Shikshak Par Kavita

    शिक्षक ( Shikshak )   ये सच है जन्म पोषण परिवार दे देते हैं। शिक्षक उसे सफलता का द्वार दे देते हैं।। जीवन‌ के मनोरथ सकल सिद्ध तुम्हारे हों, यश  कीर्ति  बढ़े  ऐसा संस्कार दे देते हैं।। आने का प्रयोजन भी कुछ शेष न रह पाये, अन्त: तिमिर में सूर्य सा उजियार दे देते हैं।।…

  • प्रियतम तुमको प्राण पुकारें | Priyatam Tumko

    प्रियतम! तुमको प्राण पुकारें ( Priyatam tumko pran pukare )    अंतस्तल की आकुलता को देख रहे हैं नभ के तारे। निविड़ निशा की नीरवता में, प्रियतम तुमको प्राण पुकारे। सब कुछ सूना सा लगता है। प्रतिपल व्यथा भाव जगता है। कोई दस्यु सदृश ठगता है। रोम रोम कंपित हो जाता, किसी अनागत भय के…

  • हिन्दी सजीव भाषा

    हिन्दी सजीव भाषा हिन्दी हमारी मातृभाषा हैहिन्दी हमारी राजभाषा हैहिन्दी से व्यवसाय हमाराहिन्दी हमारी लोकभाषा है । हिन्दी की है छाती चौड़ीसब भाषा इनके ओर दौड़ीसभी भाषा के शब्दों कोपरिवार जैसे अपनाया है । आराम , अफसोस…फारसी हैअमीर , गरीब…. अरबी हैचाय , पटाखा…. चीनी हैतोप , तलाश……तुर्की हैस्कूल, कॉलेज…अंग्रेजी हैआदि शब्दों को समाया है…

  • रणबंका राणा वीर जब्बर | Kavita marwadi

    रणबंका राणा वीर जब्बर ( Ranbanka rana veer jabbar )   आजादी रो दीवानो हूं मैं देशभक्त मतवाळो हूं भारत मां को लाडलो मायड़ रो लाल रुखाळो हूं   तीर चलै तलवार चलै वारा रा ऊपर वार चलै रणबांकुरा रण म कूदै रणवीरां री हुंकार चलै   चित्तौड़ शान सूं खड़यो मुगलां सूं टक्कर लेतो…

  • गुरूजी की महिमा | Guruji ki Mahima

    गुरूजी की महिमा ( Guruji ki Mahima ) आधी जीवन बीत गई यूं हीं कविता लिखने में फिर भी इच्छा होती है जीवन बीता देता कुछ सीखने में यही है मेरा अरमान । गुरूदेव जी के असीम निर्मल भाव से मैंने कुछ जान पाया जिसने कहा प्रार्थी बनो जिससे मिलेगा जग में सम्मान ओमप्रकाश जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *