कोरोना पर दोहे

कोरोना पर दोहे | Corona par dohe

कोरोना पर दोहे

( Corona par dohe )

 

समय चक्र का खेल नया,
कोरोना  की  चाल।
अर्थव्यवस्था चौपट हुई,
जनजीवन  बदहाल ।

 

सारे घर में बंद हुए,
लक्ष्मण रेखा भीतर ।
सामाजिक दूरियां ही,
कोरोना का उत्तर।।

 

लॉक डाउन का पालन,
सारे मिलकर करें।
जान सबको प्यारी है,
सभी मिल परवाह करें ।।

 

तूफान बना जगत में,
कोरोना का कहर।
कोई अछूता ना रहा,
गांव हो चाहे शहर।।

 

कोरोना का दौर है,
विकट समय की मार।
करे नियमों का पालन,
कोरोना की हार।।

 

यह काल कोरोना है,
अब सतर्क होना है ।
जीवन की लड़ाई में,
एक जोश होना है ।।

 

दुनिया पे कहर ढाया,
दुख की घड़ी छाई।
विचलित हुई यह दुनिया,
महामारी आई।।

 

गिरी गाज गरीबों पर,
संबल सबको देना।
रखो दो गज की दूरी,
हो मदद कर देना ।।

 

घर पर रहना एकमात्र,
अनुपम उपहार है ।
खतरे के बादल घने,
संकट का प्रहार है।।

 

प्रशासन सचेत हो,
जागरूक जनता।
कोरोना का वहां पर,
प्रभाव नहीं बनता।।

 

गंगाजल से तन पावन,
पाप धुल जाता है।
नित्य करें योग साधना,
रोगमुक्त पाता है।।

सारी दुनिया दहल गई,
देख मौत का खेल।
मोटर गाड़ी बंद हुई,
पटरी से फिर रेल।।

 

कोरोना ने बदल दी,
दुनिया की तकदीर।
लक्ष्मण रेखा लांघी तो,
पड़े भुगतनी पीर ।।

 

जीवन यह अनमोल है,
सावधान श्रीमान।
दो गज की दूरी रखो,
और बचा लो जान।।

रणभूमि रणवीर लड़े,
वीरता से संग्राम।
कोरोना से लड़ रहे,
कर्मवीर को सलाम।।

 

हिम्मत हौसला जज्बा रख,
कोरोना हराना।
सबके चेहरों पर,
हमें मुस्कान लाना।।

 

दीप ले रोशनी जगे,
शंख बजे शहनाई।
सुरक्षित हो देश प्यारा,
हम बांटे मिठाई।।

 

गांव से पलायन करें,
विदा हो कोरोना।
रहे सतर्क आठों प्रहर,
धीरज नहीं खोना ।।

 

नित्य योग करें भरपूर,
भीड़ से रहे दूर।
सावधानी हो पूरी,
निश्चित रखना दूरी।।

मास्क बेहद जरूरी हो,
हाथ को भी धोना ।
जागरूक जन हो जाए,
चैन से फिर सोना।।

 

कोरोना महामारी,
एक भीषण गाज है।
जीवन सबका अनमोल,
बचाना आज है।।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भोर की किरण | Kavita

Similar Posts

  • ब्याह | Byah

    ब्याह ( Byah )    तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी, दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी। मंडप सजाया खुशियां मनाई सहरे सजें बाराती थे, वो तो तेरे दहेज के बाबुल आए बन सौगाती थे, तेरी आंखों ने सपने बुने थे गुड़ियां को ऐसे ब्याहूंगा, अपनी लाडो की…

  • धन्यवाद | Dhanyavad

    धन्यवाद ( Dhanyavaad )   जीवन में सीख लेना सदा मदद करे कोई जब तुम्हारी धन्यवाद तुम्हारी प्रथम जिम्मेदारी चाहे फिर छोटा या बड़ा हो कोई धन्यवाद करना आदत हो तुम्हारी ।। ये जीवन हैं बहुत ही छोटा सा जो कभी सम्मान हो तुम्हारा दिल खोल धन्यवाद करना यारा मिलता हर घड़ी नया ही अनुभव…

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

  • हाय रे टमाटर | Hi re Tamatar

    हाय रे टमाटर ( Hi re tamatar )   हाय रे टमाटर तेरा कैसा कमाल पूछ रहा हर कोई आज तेरा हाल…। आलू का साथ छोड़ा बैगन का दिल तोड़ा कोहड़ा से बंद हुई तेरी बोल-चाल… हाय रे टमाटर ०… परवल को पीछे छोड़ा गोभी से नाता तोड़ा अदरक को लेकर तू करे खूब बवाल…….

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ!

    मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ! सारा जगत अपना ही परिवार है। फिर क्यों जगत को बँटा पाता हूँ। मुझको हर एक प्राणी से प्यार है। प्रभु की हर संतान को हृदय से लगाता हूँ। मैं सदा भूखे को खाना खिलाता हूँ। प्यासों को सदैव, पानी पिलाता हूँ। सेवा ही जीवन, इसी में आनंद है। बस!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *