इंसान बनो | Insan bano kavita

इंसान बनो

( Insan Bano : Kavita )

 

ये हर तरफ क्या हो गया है,

क्यों हर जगह उदासी का मंजर है ।

लोग छोटी-छोटी बातों पर,

क्यों बेवजह लड रहे हैं,

हर तरफ द्वेष नफरत ही,

क्यों पल रही, बढ़ रही है ।।

कहीं रिश्ते में दूरियां आ रही;

तो कहीं इंसानियत मर रही है !

हर तरफ हर रिश्ते बिखर से रहे हैं,

चाहे वह सगे संबंधियों का हो

या हो समाज, पड़ोस का ।।

इंसान अकेला हो रहा है !

तनाव में वह जी रहा है !

हर तरफ बुराई बढ़ रही,

अच्छाई तो जैसे मर ही गई है !!

लोग एक दूसरे की बुराई कर रहे हैं,

सामने वाली की कमी ढूढ रहें,

और खुद को नेक, ईमानदार समझ रहे हैं !

क्या करें..!!!

शायद इंसानी फितरत ही कुछ ऐसी है

अरे उस खुदा से तो डरो,

जिसने इंसान का जन्म दिया ।

इंसान हो इंसान बनो,

जानवरों जैसा व्यवहार न  करो ।

आगे आओ.. बुराई छोड़कर

इंसानियत का फर्ज निभाओ

खुद में इंसानियत ला इंसान बन जाओ ।।

 

लेखिका : अर्चना

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/kabita/

Similar Posts

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

  • दीप जले या दिल | Deep Jale ya Dil

    दीप जले या दिल ( Deep jale ya dil )   जल रहे है दिल ये कैसी दिवाली है कही गरीबी है , कही बदहाली हैं फट रहें हैं बम लोगों की आंख हैं नम इंसानित मरने लगी हैं सभी के मुंह पर गाली हैं जो कहते थे काफिर मारा जाएगा उसका मुल्क चेन अमन…

  • डॉ. मनमोहन सिंह का मान

    डॉ. मनमोहन सिंह का मान सादगी का स्वर, ज्ञान का था दीप।जिसने रच दिया, बदलाव का सीप।मनमोहन सिंह, वह नाम है अमर,जिनपर भारत देश को गर्व है प्रखर। गाह(पाक)के गाँव से उठकर चले।विद्या के दीप संग, तम को पले।कैम्ब्रिज,ऑक्सफोर्ड के ज्ञानी प्रणेता,भारत की माटी का वह अमूल्य रचयिता। आर्थिक संकट जब आया करीब।देश को मिला…

  • जागो जनता जागो | Kavita Jaago Janta Jaago

    जागो जनता जागो! ( Jaago janta jaago)    घंटों इंतजार क्यों करते हैं? सर्दी गर्मी बारिश सहते हैं पलकें बिछाए रहते हैं आप जनता मालिक हैं। लूटने वाले का जयकारा लुटने वाले ही लगाते हैं यह ठीक नहीं। दुर्भाग्य वतन का औ सौभाग्य राजवंशों का? लोकतंत्र हो आया, पर हकीकत बदल न पाया। अशिक्षा गरीबी…

  • दीप वर्तिकाएं | Deepawali Poem in Hindi

    दीप वर्तिकाएं   दीप वर्तिकाएं ज्योतिर्मय, राघव के अभिनंदन में *********** जन ह्रदय पुनीत पावन, सर्वत्र स्नेह प्रेम सम्मान। कलयुग रूप त्रेता सम, अयोध्या उपमित जहान। मर्यादा पुरुषोत्तम दिग्दर्शन, आराधना स्तुति वंदन में । दीप वर्तिकाएं ज्योतिर्मय, राघव के अभिनंदन में ।। चतुर्दश वर्ष वनवास इति श्री, रघुनंदन साकेत वापसी अनूप । मनुज सर्व जीव…

  • पाज़िटिव कविता! | Vyang

    पाज़िटिव कविता! ( Positive Kavita : Vyang )   कोरोना नहीं है कोरोना नहीं है रोना नहीं है रोना नहीं है आॅक्सीजन की कमी नहीं है फैक्ट्रियों में पड़ी हुई हैं बहुत सारी भरी हुई हैं टैंकरों से आ रही है हवाई जहाज भी ला रही है बेड की कमी नहीं है दवाएं भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *