देश हमारा | Desh Hamara

देश हमारा

( Desh Hamara ) 

 

वीरों की पावन भूमि है देश हमारा ।
पृथ्वी पे सबसे प्यारी जमीं है देश हमारा ।।

संसाधनों से भरा-पूरा है देश हमारा ।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है देश हमारा ।।

अनेकता में एकता लिए है देश हमारा ।
अनेक कलाओं का संग्रह है देश हमारा ।।

पवित्र नदियों का संगम है देश हमारा ।
विभिन्न बोलियों का उद्गम है देश हमारा ।।

“तिरंगे की शान” से जाना जाए देश हमारा ।
“जन गण मन” राष्ट्रगान से मान पाए देश हमारा ।।

खलिहानों से उपजा प्यार है देश हमारा ।
छुपे खजानों का भण्डार है देश हमारा ।।

रिश्ते नाते जोड़ लेने का संचार है देश हमारा ।
परायों को अपनाने का व्यवहार है देश हमारा ।।

धरती को माँ कह पुकारे देश हमारा ।
गाय, नदी को माता माने देश हमारा ।।

विभिन्नता होते हुए भी अभिन्न है देश हमारा ।
वर्ष भर अनेकों त्यौहार मनाता है देश हमारा ।।

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई को एक माने देश हमारा ।
सब धर्मों को आदर से अपनाता है देश हमारा ।।

अमन-शांति का दूत बन कर रहता देश हमारा ।
दुश्मनों से निडर हो लड़ के भगाता देश हमारा ।।

 

विकास अग्रवाल “बिंदल”

( भोपाल )

यह भी पढ़ें :-

गणतंत्र दिवस 2024 | Ganatantra Divas 2024

Similar Posts

  • गुरु कृपा | Guru Kripa

    गुरु कृपा ( Guru Kripa )   शब्द ही शब्द की परिभाषा थी शब्द थे उसके नेत्र शब्द का ज्ञान था उसमें शब्द ही उसके भेद दिया था यह शब्द ज्ञान जिसने वह गुरु कृपा ही थे ईश्वर कृपा से पहले उनकी कृपा थी उस गुरु कृपा बिन कैसे तर पाएंगे गुरु ज्ञान बिना ही…

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

  • दिव्य संत

    दिव्य संत ->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा ||1.प्रेम है आनंद है,श्री राधा कृष्णा संग हैं |तन-मन-धन-स्वांस,सब कुछ परमानंद हैं |लता-पता-रज-व्रज गलियां,वो स्वयं वृंदावन हैं |दिव्य अलौकिक संत महराज,नाम प्रेमानन्द है |->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा || 2.राधा कृष्णा-जन सेवा,यही उनकी पूंजी है |सबके मार्ग दर्शक हैं,प्रभु भक्ती की कुंज्जी है |कई वर्षों से…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस

    नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस सत्य समता के तटों से उन्मुक्त धारा बहे ।भुवाल – माता को नमन हमारा ।हम सबका सम्पूर्ण समर्पण हों ।आन्तर ह्रदय विनय अनुनय हों ।मलयाचल की मधुर हवाएं ।जिधर निहारें दाएं बाएं ।सांस- सांस सुरभित शोभित बन ।जीवन का कण – कण मधुमय हो ।कल्पवृक्ष यह कामदुधामा ।यह नवरात्रि…

  • हमारी बेवकूफियां | Kavita

    हमारी बेवकूफियां ( Hamari Bewakoofiyaan )   सचमुच कितने मूर्ख हैं हम बन बेवकूफ हंसते हैं हम झांसा में झट आ जाते हैं नुकसान खुद का ही पहुंचाते हैं सर्वनाश देख पछताते हैं पहले आगाह करने वाले का ही मज़ाक हम उड़ाते हैं न जाने क्या क्या नाम उन्हें दे आते हैं शर्मिंदा हो आंख…

  • पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा

    पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा ******** जनता का देश का है फायदा ही फायदा जो पुल सड़क निर्माण में करोड़ों है बचाया वादा जो किया निभाया आम आदमी में एक उम्मीद जगाया बेटा बन बुजुर्गो का रखा ख्याल पहुंचाया घर राशन हर हाल जो कहे सो करे! जनता के लिए सड़क पर भी आ लड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *