Bata Do

बता दो | Bata Do

बता दो

( Bata Do )

पत्थर दिल तो नहीं हो तुम
वह बर्फ भी नहीं हो
जो पिघल जाए ताप पाकर
बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो
जो कर दे शीतल समीर को
तब क्या हो तुम

क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की
या कोई एहसास हो धड़कन की
या सिर्फ सपने जैसी ही हो
जिसमें कोई स्थिरता ही नहीं
या स्वप्न भंग सी उम्मीद हो तुम
क्या हो तुम

मेरे ख्यालों की क्यों हो एक दिव्या आभासी
क्यों हो मेरे तड़पते हृदय में
प्रभात की बिखरती प्रभा सी
क्यों रहती हो यादों में हरदम
क्यों बन गई हो मेरे लिए सिर्फ एक गम
कौन हो तुम

कुछ तो कहो
आखिर निकल क्यों नहीं जाती
मेरे दिमाग, मेरी सोच ,मेरे हृदय से
किस गुनाह की मेरे सजा हो तुम
कौन हो तुम

बता दो, अब तो बता दो ,
कौन हो तुम
क्यों आई हो मेरे जीवन में
सच-सच बता दो

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बचकर रहना | Bachkar Rahana

Similar Posts

  • झूठ की दौड़ | Jhoot ki Daud

    झूठ की दौड़ ( Jhoot ki daud )    झूठ के मुरब्बों में मिठास तो बहुत होती है किंतु,देर सबेर हाजमा बिगड़ ही जाता है झालर मे रोशनी,और कागजी फूलों की महक जैसे…. हमाम मे तो नंगे होते हैं सभी बाहर मगर निकलते कहां हैं दाल मे नमक बराबर ही हो तो अच्छा शक्कर बराबर…

  • कितनी मुसीबत | Kitni Musibat

    कितनी मुसीबत ( Kitni Musibat )  यारों कितनी मुसीबत होती है इक जाॅ को मेरी जाॅ कहने मे, जब हो जाती है उनसे मोहब्बत उनको मोहब्बत कहने मे, हम वादा तो अक्सर करते नही पर अवसर बन ये आ जाते है, बन जाते है ये जी के जंजाल औल टूटें तो जी घबराते है, फिर…

  • समय का कालखंड | Kavita Samay ka Kalkhand

    समय का कालखंड ( Samay ka kalkhand )   समय की महत्ता जो समझे वही  है  बलवान, समय के संग चलनेवाला होता  है  धनवान। सु अवसर  पाकर जो कर्म से मुकर जाता है, वह अभागा है धरती पर जीवन भर पछताता है। समय ही करावत लड़ाई-झगड़ा बनावत राजा रंक फकीर, समय ही बनाता-बिगाड़ता रिश्ता और…

  • सुहाना यह सफर | Kavita suhaana yah safar

    सुहाना यह सफर ( Suhaana yah safar )     सुहाना यह सफर प्यारा उमंगों की जरूरत है। हौसला लेकर चलो प्यारे जिंदगी खूबसूरत है।।   बजती चैन की बंशी सुंदर हो मोहक नजारे जहां। खिलते फूलों की वादियां दिलों में खूबसूरत है।।   आंधी तूफानों का क्या आए और चले जाएं। अनुभवों की डगर…

  • सर्वश्रेष्ठ कवि सूरदास | Surdas par kavita

    सर्वश्रेष्ठ कवि सूरदास ( Sarvshreshth Kavi Surdas )   ता-उम्र श्री कृष्ण भक्ति में किया आपने व्यतीत, हिन्दी-साहित्य में सूर्य उपाधि से हुऐ है प्रसिद्ध। सूरसागर सूर सारावली साहित्य लहरी ये रचित, महाकवि सूरदास से हुए आप बहुत ही प्रसिद्ध।‌। मदनमोहन था बचपनें में कभी आपका ये नाम, सूरदास उपाधि देकर बढ़ाया है गुरुदेव ने…

  • बारह महीनों का संदेश

    बारह महीनों का संदेश जनवरीनव वर्ष का संकल्प लो, बदलें अपने हाल,सर्दी की ठिठुरन में, ढूंढें जीवन का सवाल।नवजागरण का दीप जलाओ, ज्ञान का करो मान,मानवता का पाठ पढ़ें, करें सच्चा अभिमान। फरवरीप्रेम का संदेश लाए, रिश्तों का आधार,दुनिया के हर कोने में, बस हो प्यार ही प्यार।स्वार्थ को हटा कर, दया का दो दान,दिलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *