Desh ke Neta

देश के नेता बोल रहे | Desh ke Neta

देश के नेता बोल रहे

( Desh ke neta bol rahe )

 

कुर्सी की चाहत में देखो
देश के नेता सब डोल रहे
करते फिरते हैं मनमानी
हाय हाय कमल दल बोल रहे,

कहीं बिगड़ रही है इनकी बात
कहीं संभल रही हैं” मन की बात”
करना धरना कुछ भी नहीं हो चाहे
पोल ये नेता एक दूसरे की खोल रहे।।

करते है खींचा तानी शब्दो से अपने ,
भविष्य उज्ज्वल है यह बोल रहे
देश की मिट्टी से तिलक नही ये तो ,
जात पात की भाषा अब बोल रहे ।।

अलग अलग संगठन बन गए हैं सबके
अलग अलग बने है अब गलियारे इनके
कुर्सी के लालच में आकर देखो यह अब
जंतर मंतर पर जाकर भी ये बोल रहे ।।

चुनाव के आते ही ये सारे के सारे
धारण कर राजनीति की पोशाक
बरसात के मेंढक बनकर ये उभरे
देखो गली-गली बाराती डोल रहे।।

देंगे सबको गली मोहल्ला बिजली
पानी बर्तन सब अब ये बोल रहे,
चुनाव आने पर विजय कराना होगा
ये देखो अब देश के नेता बोल रहे ।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

धरती की वेदना | Dharti ki vedana

Similar Posts

  • दीप दिवाली के | Happy diwali kavita

    दीप दिवाली के ( Deep diwali ke )   आओ,दीप दिवाली के मिलकर जलाएँ हम आओ, गीत  दिवाली के मिलकर गाएँ हम  ।   खुशियों से चमके सबके उर-घर-आँगन हर्ष की विजय पताका चहु ओर फहराएँ हम ।   महलों के चौबारे से लेकर, हर चौराहे तक सबको प्रेम-बंधुत्व से रहना सिखाएँ हम ।  …

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • श्री राम कथा | Shri Ram Katha

    श्री राम कथा ( Shri Ram Katha )   श्री राम कथा वंदन शुभकारी त्रेता युग हिंद अखंड धरा,अयोध्या नगरी अनूप । दिव्य भव्य रघुवंश कुल,दशरथ लोकप्रिय भूप । कैकयी सुमित्रा कौशल्या,तीन राज राज्ञी गुणकारी । श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।। राम भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण,चार आज्ञाकारी पुत्र । श्रवण प्राण हरण कारक,राजा दुःख कष्ट…

  • अपना भारत फिर महान हो जाता

    अपना भारत फिर महान हो जाता ********   ऊंची मीनारों में रहने वालों जरा रहकर इक व्रत देख लेते एहसास हो है जाता  भूख होती है क्या? मजलूम मजदूरों का निवाला  छीन कर खाने वालों, एहसास हो है जाता भूख से बिलखते बच्चों की भूख होती  है क्या? इन बच्चों में जो देख लेते  अपना…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Kavita -जीवन अमृत

    जीवन अमृत (Jeevan Amrit ) ** बाद मुद्दत के एक ख्याल आया है जिंदगी से उठा एक सवाल आया है हमने कैसे कांटे बोये कैसे काटा यह जीवन कैसे हम ने बाग लगाए कैसे पाए थे कुछ फल ** भीगी चुनरिया जब फागुन में कैसे हमने रंग चढ़ाएं धानी रंग में रंगा स्वयं को इंद्रधनुष…

  • दाल बाटी और चूरमा | Dal Baati aur Churma

    दाल बाटी और चूरमा ( Dal Baati aur Churma )   संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है यह राजस्थानी पकवान, बड़े शान से खाते है जिससे आ जाती यह जान। कई तरीकों से बनाया जाता बाटी है इसका नाम, पारंपरिक-व्यंजन है ये जो राजस्थान की शान।। मौसम चाहें कोई सा भी हो ये सर्दी गर्मी बरसात,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *