दिल

दिल | Dil kavita

दिल

( Dil )

 

दिल के कुछ रिश्ते अक्सर खास होते हैं

दिल के जुड़ते तार गहरे विश्वास होते हैं

 

टूट  ना  जाए  दिलों  का यह एहसास गहरा

रिश्ते निभाए शख्स वो दुनिया में खास होते हैं

 

दिल के सारे राज दिल में हमेशा दबाकर रखो

खुशियों का पैगाम आएगा सबको बताकर रखो

 

खोल दो दिल के झरोखे की सारी खिड़कियां

दिल के दरवाजे को यारों थोड़ा सजा कर रखो

 

दिल  है  यह कांच का खिलौना तो नहीं

मचलता जरूर है स्वप्न सलोना तो नहीं

 

विश्वास की कसौटी पर दिल टूटने ना देना

प्यार का सागर है दिल जादू टोना तो नही

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

Similar Posts

  • गुरू जीवन | Guru Jeevan

    गुरू जीवन ( Guru Jeevan ) एक गुरू जीवन में मैंने भी है पाया, जिसने हर कदम पर निस्वार्थ मेरा साथ निभाया, जब भी मुझ पर संकट छाया, हर वक्त साथ रहा बनकर हमसाया, बचपन में ही अपना दमखम दिखलाया, फल समझ सूर्य को ही निगल आया, भूत प्रेत को भी खूब भगाया, पवनपुत्र जो…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • पारा हुआ पचास | Para Hua Pachas

    पारा हुआ पचास ( Para Hua Pachas )   वृक्ष बड़े अनमोल हैं, ये धरती- श्रृंगार। जीव जन्तु का आसरा, जीवन का आधार।। वृक्ष,फूल,पौधे सभी, जीवन का आधार। इनसे धरा सजाइये, करिये प्यार दुलार।। नदिया, झरने, ताल सब, रोज रहे हैं सूख। पर मानव की है कहाँ, मिटी अभी तक भूख।। है गुण का भंडार…

  • पुनर्जन्म | Kavita Punarjanm

    पुनर्जन्म ( Punarjanm ) मैंने सबसे कीमती वस्तु को, तलाशना चाहा,  हीरे-जवाहरात , मणि माणिक , सभी लगे मिट्टी के धूल समान,  मैं अपनी धुन में,  खोजता चला जा रहा था , दिन, महीने में बदलने लगे , महीने वर्ष में , लेकिन नहीं मिल सकी, वह कीमती तोहफा, जो संसार में सबसे कीमती हो।…

  • माँ सब दुनिया से प्यारी | Hindi Poem on Maa

    माँ ( Maa )   माँ दुनिया का सबसे छोटा शब्द सही पर इससे बढ़कर शब्द नहीं माँ तो इस दुनिया से बेखबर मांँ होती सबसे अलग बेटा बेटी में भेद न करती प्रेम से हम सबको रखती गर किसी पर दुख आ जाएं उसका दिल तिलमिला जाएं मांँ होती है हरा वृक्ष सदा उसकी…

  • मुंशी प्रेमचंद | Munshi Premchand par Kavita

    मुंशी प्रेमचंद! ( Munshi Premchand )  !! शत -शत नमन !! ( 1) मुंशी प्रेमचंद को कभी न भुलाया जाएगा उन्हें पाठ्यक्रम में हमेशा पढ़ाया जाएगा। सन अट्ठारह सौ अस्सी,लमहीं में जन्में थे सज़दा उस भूमि का हमेशा किया जाएगा। त्याग,तेज और लेखनी के थे वो बहुत धनी उनके संकल्पों को सदा दोहराया जाएगा। आजादी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *